शनिवार के दिन करें कपूर के तेल का यह उपाय, भग्योदय में तेजी से होगी वृद्धि
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और आरती का बहुत महत्व माना जाता है। आरती के समय धूप, दिपक, अगरबत्ती के साथ ही कपूर रखा जाता है। कपूर पूजन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए इसे घर में जलाने से वातावरण में शुद्धि होती है। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की कपूर पूजा आरती व स्वास्थ्य के अलावा कुछ अन्य चीज़ों के भी काम आता है। जी हां, पंडित जी बताते हैं की कपूर के चमत्कारी उपाय से आपकी धन हानि सुख समृद्धि में बाधा जैसी समस्याएं भी दूर होती है। आइए जानते हैं इन उपायों चमत्कारी उपायों के बारे में...
1. शास्त्रों में माना गया है की सुबह शाम देवी-देवताओं की आऱती में कपूर का प्रयोग करने से अक्षय व विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
2. कपूर से पितृदोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इन दोषों को दूर करने के लिए आप कपूर को घी में भिगोकर सुबह, शाम और रात में जलाएं।
3. रात में हनुमान चालिसा का पाठ करने के बाद कपूर से आरती करें। ऐसा करने से आप आकस्मिक दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार आकस्मिक घटना, दुर्घटना का कारण राहु-केतु और शनि होते हैं।
4. ज्योतिष के अनुसार, कपूर का उपयोग वास्तुदोष दूर करने में भी किया जाता है। घर के किसी भी भाग में वास्तु दोष है तो उस स्थान पर कपूर की दो टिकिया जलाकर रख दें। जब वे खत्म हो जाएं तो एक और टिकिया रख दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
5. भाग्य में वृद्धि के लिए शनिवार के दिन आप पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। इससे आपका भाग्य तो जाग्रत होगा ही साथ में दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे। यदि इसमें चमेली के तेल की कुछ बूंदें डाल लेंगे तो आपको राहु-केतु और शनि का दोष भी नहीं रहेगा।
6. धन-धान्य की प्राप्ति के लिए हर रोज रात में रसोई की सफाई करते समय चांदी की कटोर में लौंग तथा कपूर जला दें। इस उपाय के करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YAIcPF
via
No comments