MP Corona Update: 24 घंटे में 1977 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 73 हजार के पार, 24 घंटे में 70 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: 24 घंटे में 1977 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 73 हजार के पार, 24 घंटे में 70 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1977 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 773855 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7828 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 577 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 119650 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1327 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 139433 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7162 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 409 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 119650 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 924 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 110828 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7898 एक्टिव केसेज हैं।

Must see: कोरोना की दूसरी लहर में पीएफ फंड बना सहारा

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52612 हो चुकी है। जबकि, 556 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 50334 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1722 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49407 हो गई है। शहर में अब तक 579 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 47309 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1519 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18639 हो गई है। इनमें से 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 17292 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1178 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17501 हो गई है। जिले में अब तक 300 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 15692 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1509 एक्टिव केस हैं।

5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16213 हो चुकी है। इनमें से 105 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15094 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1014 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16210 हो गई है। इनमें 253 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 14788 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1169 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13696 हो गई है। इनमें से 217 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13087 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 392 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12583 हो गई है। इनमें से 176 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11680 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 727 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12329 हो चुकी है। यहां 123 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11648 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 558 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12278 हो गई है। इनमें से 102 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11533 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 643 केस एक्टिव हैं।

Must see: बिना रजिस्ट्रेशन के 18 प्लस वालों को नहीं लगेगी वैक्सीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p5bOlS
via

No comments