रक्षाबंधन से पहले 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान - Web India Live

Breaking News

रक्षाबंधन से पहले 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

 

खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर और धार के मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के बुलढाना में सरिए से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार 16 मजदूरों की मौत हो गई थी। यह उनमें से 13 श्रमिक महेश्वर और धार के हैं। यह सभी रक्षाबंधन पर अपने घर लौटने वाले थे।

यह हैं मृतकःगणेश डावर (20) मेलखेडी, दीपक डावर (21) मेलखेड़ी, सुनील डावर (22) मेलखेडी, नारायण डावर (25) मेलखेडी, लक्ष्मण डावर (20) मोयदा, महेश कटारे (31) बबलई, जितेंन मकवणी (19) मक्सी, देवराम ओसरे (21) कांचीकुआं। गोविंद शिलोड (25) भोंडल, करणं मकवणे (19) काकलपूर, दिनेश गावड (27) हनुमत्या, दिलीप कटारे (25) अंबापुर, मिथुन माचारे (19) तारापुर...।


खरगौन के एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के आठ मजदूरों की मौत हुई है। यह महेश्वर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम महाराष्ट्र गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kbafAK
via

No comments