18 दिन मध्यप्रदेश में रहेंगे दबंग स्टार सलमान खान, जानिए क्या है उनका प्लान - Web India Live

Breaking News

18 दिन मध्यप्रदेश में रहेंगे दबंग स्टार सलमान खान, जानिए क्या है उनका प्लान

भोपाल. लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कमलनाथ सरकार के साथ अभिनेता सलमान खान (Salman khan) नजर आएंगे। मुख्यमंत्री के बुलावे पर वे 1 से 18 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में रहेंगे। यह वह समय होगा, जब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी होगी। सलमान खान के मध्यप्रदेश का ब्रांड एम्बेसेडर बनने की भी संभावना है, क्योंकि CM कमलनाथ ने कहा है कि मैंने सलमान खान (Salman khan) से बात की है। वे इंदौर (Indore) के हैं, इसलिए पूछा कि वे इंदौर और मध्यप्रदेश की क्या मदद करेंगे। सलमान ने प्रदेश में टूरिज्म और हेरिटेज के प्रचार-प्रसार में मदद करने का आश्वासन दिया।

इससे पहले दबंग स्टार सलमान खान की इंदौर से लोकसभा चुनाव लडऩे की चर्चाएं जोरों पर थीं। दावा किया जा रहा था कि भाजपा के अभेद किले को ढहाने के लिए कांग्रेस इंदौर लोकसभा सीट से सलमान खान को चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन बाद में पार्टी ने इस खबर को अफवाह करार देते हुए उनके चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था। वर्तमान में यहां से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सांसद है। भाजपा की इसी काट के लिए कांग्रेस को एक मजबूत चेहरे की तलाश है।

इंदौर में हुआ सलमान का जन्म

बता दें, सलमान खान का जन्म इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी समय गुजारा। सलमान के पिता सलीम खान इंदौर में ही पले बढ़े और जवान हुए। बाद में वे फिल्म इंडस्ट्री के काम के लिए मुंबई चले गए।

फिल्म भारत में नजर आएंगे दबंग स्टार

दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। सलमान के ऐसे फैंस के लिए अच्छी खबर है कि उनकी आगामी फिल्म भारत की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कलाकार इसकी शूटिंग खत्म होने की बात कह रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H5B5sP
via

No comments