अंकज्योतिष 31 मार्च 2019: आज गुड़ धनिया खाकर करें दिन की शुरूआत, भूमि-भवन के कार्य होंगे सिद्ध - Web India Live

Breaking News

अंकज्योतिष 31 मार्च 2019: आज गुड़ धनिया खाकर करें दिन की शुरूआत, भूमि-भवन के कार्य होंगे सिद्ध

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- जनविरोध को अपने पक्ष में कराने की नीतियों को अपनाने के फायदे वर्तमान में दिखने लगेंगे। जमीनों के कामकाज में तेजी का रूख रहने से मन प्रसन्न रहेगा व व्यस्तता बढ़ेगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को मोरपंख चढ़ाएं।

अंक 02- धार्मिक आयोजनों में व्यस्तताएं बढ़ेगी। सामाजिक भागीदारी से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विषम परिस्थिति में सीमित लाभकारी योजनाओं से फायदा लेने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

अंक 03- पुरे समय शरीर में आलस्य व थकान का अनुभव होगा। कामकाज के तरीको में बदलाव का असर व्यापक रहेगा। अस्थाई साझेदारी में अवसरों को भुनाने का प्रयास करें।
अनुकूलता के लिए- अपने इष्ट मंत्र का यथासंभव जप करें।

अंक 04- कामकाज समय पर नहीं हो पाएंगे। बहुत दिनों से रुके हुए कार्यों के ओर आगे सरकने से मन दुखी रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में लचीले रुख को अपनाने की जरुरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- सूर्य को मीठे जल का अघ्र्य देवे।

अंक 05- भुमि-भवन के कार्यों में अस्थिरता का माहौल बना रहने से कामकाज नहीं हो पाएंगे। करीबी मित्रों व सहयोगियों की मदद कामकाज को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिया खाकर दिन की शुरूआत करें।

अंक 06- युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खेल-कूद में असावधानी से चोट लगने की संभावनाएं बनती है। रिश्तेदारी में आए शुभ प्रसंगों में अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।
अनुकूलता के लिए- कनेर का पुष्प अपने पास रखें।

अंक 07- विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम की जरूरत महसूस होगी। कार्यस्थल पर अनिश्चिंतता के माहौल में कार्य करते रहने से उच्चाटन का भाव पैदा होगा व मन नहीं लगेगा
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को आंकड़े के पुष्प की माला अर्पित करें।

अंक 08- समस्याओं को निपटाने की कोशिश में सह्रदयता के साथ-साथ कठोर रुख भी अपनाना होगा। युवाओं के मन में असमंजस्य की स्थिति रहने से करियर के प्रति कम होगी।
अनुकूलता के लिए- श्वान को तेल लगी रोटी खिलाएं।

अंक 09- जल्दबाजी के बजाए धीमी गति से कार्यों को अंजाम देते हुए सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा। अन्यथा दुर्घटना संभव है। पैतृक संपत्ति के कार्यों में गतिशिलता बनाए रखना होगी।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YAYTug
via

No comments