ब्लड सप्लाई रोकी, दूसरे दिन 3 घंटे में निकाला किडनी का ट्यूमर
भोपाल. हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को जटिल ऑपरेशन हुआ। इसमें किडनी के ट्यूमर को निकालकर महिला की जान बचाई गई। इस खास किडनी के ऑपरेशन के लिए हार्ट के डॉक्टरों की टीम ने भी सहयोग दिया। हार्ट के डॉक्टरों ने एक दिन पहले किडनी में ब्लड सप्लाई रोकी इसके बाद सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद 30 गुणा 15 सेंमी के ट्यूमर को निकाला।
सागर निवासी 55 वर्षीय कल्लो बाई को पेट में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान पता चला कि महिला के दाहिने किडनी में कैंसर कारक ट्यूमर है। ट्यूमर पूरी किडनी पर फैल चुका था, ऐसे में किडनी निकालना जरूरी था।
खून को बहने से रोकना था चुनौती
सर्जरी विभाग के डॉ. समीर शुक्ला ने बताया कि ऐसे ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती खून को बहने से रोकना होता है। हमने ब्लड एंबुलाइज्ड प्रक्रिया अपनाई। इसमें ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएस यादव ने पहले किडनी में ब्लड सप्लाई करने वाली आर्टरी को कैमिकल से बंद किया। पूरी टीम ने सफलता पूर्वक किडनी निकाल ली।
प्राइवेट में 2.5 लाख
का आता है खर्च
ब्लड एंबुलाइज्ड के साथ इस तरह के ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों में 2 से 2.5 लाख रुपए तक खर्च होते हैं। वहीं हमीदिया अस्पताल में यह ऑपरेशन नि:शुल्क होता है। शुक्रवार को हुए ऑपरेशन में डॉ. सौरभ जैन, डॉ. विकास लाल के साथ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. आदित्य अग्रवाल और डॉ. राजकुमार का सहयोग रहा। हार्ट के डॉक्टरों ने एक दिन पहले किडनी में ब्लड सप्लाई रोकी इसके बाद सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद 30 गुणा 15 सेंमी के ट्यूमर को निकाला।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V4XppV
via
No comments