आज इन 5 राशियों का खास साथ देगा भाग्य,धन का होगा लाभ
भोपाल। आज 07 मार्च 2019 यानि गुरुवार का दिन... ज्योतिष में गुरु यानि बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा जाता है। वहीं गुरु ग्रह विद्या का कारक माना गया है। इसका रंग पीला व रत्न पुखराज है। गुरुवार के कारक देव भगवान विष्णु कहलाते हैं। वहीं विद्या का कारक ग्रह होने के चलते इस दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस दिन की शुरुआत साध्य नाम के शुभ योग से होगी। इसके बाद शुभ नाम का ही योग रहेगा। नाम के अनुसार ही ये बहुत शुभ रहेगा।
इस दौरान मांगलिक कार्यों और धन संबंधी मामलों में लिए गए फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं। वहीं चंद्रमा दोपहर 2 बजे के बाद शनि की राशि कुंभ से निकल कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेगा।
इसके अलावा इसी दिन केतु जो पिछले 18 महीने से मकर राशि में चल रहे थे, राशि बदलकर गुरु की राशि धनु में आ जाएंगे। राहु और केतु हमेशा उलटी चाल चलते हैं और एक राशि में 18 महीने रहते हैं। इसलिए 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 22 सितंबर 2020 तक केतु धनु राशि में ही रहेंगे। इस ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में पाप ग्रह और मोक्ष कारक ग्रह कहा गया है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गुरु एक शुभ ग्रह है, वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ‘गुरु’ कहा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है और कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर इसकी नीच राशि मानी जाती है।
गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होता है।
ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु।
यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
गुरु का तांत्रिक मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।
बृहस्पति का बीज मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।
MUST READ : फाल्गुन अमावस्या आज: जरूर आजमाएं ये 6 उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि!
आज का राशिफल.07 March 2019. aaj ka Rashifal in hindi
1. मेष राशि :
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कुछ महंगी वस्तुओं की खरीददारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। दुर्घटना और चोट लगने की भी आशंका रहेगी। धन वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
2. वृषभ राशि :
आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है। व्यवसाइयों के लिए खास दिन है। लेकिन खर्च की वजह से आप चिंतित रहेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
3. मिथुन राशिः
नौकरी और व्यवसाय के लिए आज अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत नजर आ रहे हैं। साझेदारों से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद और छोटे-मोटे विवाद होते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है। साझेदारी के काम भी इन दिनों आपको कष्ट देंगे।
4. कर्क राशि :
जो लोग नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं जिन क्षेत्रों में आप प्रयास करेंगे उनमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
जो लोग नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं जिन क्षेत्रों में आप प्रयास करेंगे उनमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
5. सिंह राशि :
महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आपको संभलकर चलना होगा। संतान के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बचत के मामले में निराशा हो सकती है। परिवार में तालमेल की कमी रह सकती है।
महत्वाकांक्षी उपक्रमों में निवेश करके आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंध में आपको संभलकर चलना होगा। संतान के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बचत के मामले में निराशा हो सकती है। परिवार में तालमेल की कमी रह सकती है।
6. कन्या राशि :
किस्मत आपके पक्ष में है,लेकिन सावधान रहें। धन का लाभ होता रहेगा लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। जो लोग काफी समय से वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उनकी चाहत पूरी होने वाली है।
7. तुला राशिःकिस्मत आपके पक्ष में है,लेकिन सावधान रहें। धन का लाभ होता रहेगा लेकिन आपको परिश्रम भी करना होगा। जो लोग काफी समय से वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे उनकी चाहत पूरी होने वाली है।
स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। व्यावसायिक निर्णयों के दौरान आपसे कुछ अवसर चूक भी जाएंगे। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपको अपने परिश्रम से बढ़कर सफलता मिलेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होने की भी अच्छी संभावना है।
8. वृश्चिक राशि :
किसी खोई हुई वस्तु के मिलने से ख़ुशी होगी। लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़े। अनावश्यक भाग-दौड़ के कारण मानसिक परेशानी होगी।
9. धनु राशि :
आज कठिन मुद्दों से निपटते समय भाग्य आपके पक्ष में होगा। नए सहयोग का लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बचत कर पाना कठिन होगा। बनते काम भी कई बार बिगड़ सकते हैं।
10. मकर राशि :
आज भाग्य आपका साथ देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा।
आज भाग्य आपका साथ देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा।
11. कुंभ राशि :
नए उद्यम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ से दिन शुभ रहेगा। सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। विलासिता की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।
नए उद्यम में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ से दिन शुभ रहेगा। सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। विलासिता की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।
12. मीन राशि :
आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा,कार्यक्षेत्र में आपको कूटनीति और तेज बुद्धि का लाभ मिलेगा। शत्रुओं और विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा।
अंक ज्योतिष.07/03/2019 Aaj Ka ank jyotish in hindi.आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा,कार्यक्षेत्र में आपको कूटनीति और तेज बुद्धि का लाभ मिलेगा। शत्रुओं और विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा।
अंक 01- कामकाज के सिलसिले में अतिव्यस्तता व बाहर रहना मुसीबत को जन्म दे सकता है।
अंक 02- कार्य को आजकल पर टालने की आदत से जमीनो के कामकाज मे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते है।
अंक 03- अनजाने मे हुई गलती परेशानी खड़ी कर देगी। भावुक होकर रूपयों के लेनदेन में नुकसान उठा सकते हैं।
अंक 04- चुनौतियों का डटकर सामना करने से ही मनचाही मंजिल प्राप्त होगी। सुविचारों का आदान प्रदान प्रशंसा को बढ़ाएगा।
अंक 05- सहयोगियों द्वारा तरफा निर्णय के आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
अंक 06- फर्ज से पीछे हटना महंगा पड़ सकता है। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप दिक्कत दे सकता है।
अंक 07- नई योजनाओं से बचने का प्रयास करें। बड़ा दिल लेकर चलना होगा।
अंक 08- नशे की लत परेशानी का कारण बन सकती हैं। जिज्ञासु प्रवत्ति आपको फायदा देगी।
अंक 09- छूपे हुए हमलों का पूरी ताकत से सामना करना होगा। नौकरी में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C7T7GS
via
No comments