कांग्रेस ने दिया 70 दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड, कमलनाथ ने कहा - ये घोषणा नहीं काम वाली सरकार
भोपाल. मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के 70 दिन के कार्यकाल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड गुरुवार को सीएम कमलनाथ ने जनता के सामने पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इंदौर में कन्फेक्शनरी पार्क बनाया जाएगा, इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। " मैंने यह तय किया था कि जब तक कुछ कहने लायक नहीं होगा तब तक पत्रकार वार्ता नहीं की.. अब काम किया है इसलिए हमारा काम में भरोसा है. घोषणा नहीं काम वाली सरकार है।
कमलनाथ ने कहा कि 76 दिन में 83 बिंदु पूरे किए हैं। हमने बहुत से कम किये, निवेश नीति में बदलाव किया, छोटे सेक्टर के लिए निवेश नीति तय की। निवेशकों से बात की उन्होंने बहुत सुझाव दिए, हमने उस पर काम शुरू कर दिया, सेक्टर स्पेसिफिक काम शुरू कर दिया है। इंदौर में कंफेक्शनरी पार्क बनाएंगे जमीन दे दी है। पैन खेती वालों को बास्केट फ्री दिया गया है।
आदिवासी वित्त निगम से कर्ज लेने वालों का 1 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे। भाजपा प्रदेश में 15 साल और मोदी 5 साल का हिसाब दे... सबसे ज्यादा आतंकी हमले किसकी सरकार में हुए यह बताएं। सीएम ने कहा कि सबसे ज्यादा आंतकी हमले भाजपा सरकार में, 1993 से अब तक कि पूरी सूची मेरे पास है, आज ये ही लोग कह रहे मोदी आने से देश सुरक्षित हुआ, देश को गुमराह करना ठीक नहीं .. राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वालों का आजादी में कोई योगदान नहीं रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NOpaQx
via
No comments