आज ये 7 राशिवाले रहेंगे खास भाग्यशाली! जमकर कमाएंगे मुनाफा - Web India Live

Breaking News

आज ये 7 राशिवाले रहेंगे खास भाग्यशाली! जमकर कमाएंगे मुनाफा

भोपाल। आज 08 मार्च 2019 यानि शुक्रवार का दिन है...इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी कहलातीं हैं। वहीं ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का कारक ग्रह कहलाता है। कुंडली में नवम भाव भाग्य का घर होने के चलते यहां का यही स्वामी माना जाता है।
इस ग्रह का रत्न हीरा माना गया है।

शुक्र एक शुभ ग्रह है, परंतु यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है।

 

शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

शुक्र का वैदिक मंत्र
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल.08march 2019 aaj ka Rashifal in hindi


1. मेष राशि :
खर्चे ज्यादा होंगे, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है।

2. वृषभ राशि:
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आज आप में कई लोग अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे।

3. मिथुन राशि:
आपकी बुद्धि से आज कई लोग प्रभावित होंगे। किसी भी नए उद्यम के लिए आज अच्छा समय है।आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। ।

4. कर्क राशि:
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से सफल रहेंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक रुप से आगे बढ़ेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। सुखद समाचार मिल सकते हैं।

5. सिंह राशि:
मिश्रित परिणामों वालों वाला दिन है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

6. कन्या राशि:
मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है, नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।

7. तुला राशि:
आर्थिक और व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आत्मविश्वास व स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि:
पठन-पाठन में रूचि रहेगी। किसी भी बहस या टकराव से बचनें का प्रयास करें। निवेश को स्थगित करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शुभचिंतकों और दोस्तों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

9. धनु राशि:
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। व्यापारिक सदंर्भ में रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर गति बढ़ाएंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

10. मकर राशि:
आज आप बहुत भाग्यशाली होंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें।

11. कुंभ राशि:
व्यावसायिक जीवन में सफलता आपके लिए पहले से अधिक सहजता के साथ आएगीआत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

12. मीन राशि:
आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास-स्तर भी काफी बढ़ जाएगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


आज का अंक ज्योतिष.0.03.2019 aaj ka ank jyotish in hindi

अंक 01- स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। समस्याएं अधिक धन खर्च करा सकती है।


अंक 02- आज कुछ पल फुर्सत के मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है।


अंक 03- व्यवसाय में हुए घाटों को पूरा करने के लिए कई सुनहरे मौके आएंगे। मन में अनिश्चितता रहेगी।

अंक 04- कार्यालय के कानुनी मामले में लापरवाही के कारण जवाब देना भारी पड़ सकता है।


अंक 05- कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग परेशानी में डाल सकता है। मन चिंतित रहेगा।


अंक 06- आय बढ़ाने के लिए कठोर निर्णय लेने होंगे। नौकरी में रहते हुए अतिरिक्त काम के विषय में विचार करें।

 

अंक 07- लापरवाही साख में कमी कराएगी। प्रयासों के कारण रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगेगा।

 

अंक 08- कामकाज में धीरे-धीरे गति से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

अंक 09- आपके वरिष्ठ अपनी गलतियों का ठिकरा आप पर फोड़ सकते हैं। समूह में किए कार्यो में सफल रहेगें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IVEBaY
via

No comments