दो राज्यों की पुलिस में झड़प, एमपी पुलिस के एसआई ने राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल को मारी गोली
भोपाल. मध्यप्रदेश और राजस्थान के बॉर्डर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच झड़प का मामला सामने आया है। रतलाम पुलिस की राजस्थान के उदयपुर बॉर्डर पर झड़प हुई है। इस झड़प में मध्यप्रदेश पुलिस के एक एसआई ने राजस्थान पुलिस एक आरक्षक को गोली मार दी जिस कारण से आरक्षख गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के चार जवानों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार तड़के नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर की कार को रोकने पर उसमें सवार एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया।
क्या है मामला
राजस्थान के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर शनिवार तड़के नाकेबंदी के दौरान बिना नंबर की कार को रोकने पर उसमें सवार एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल ने राजस्थान पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल हंसराज के पैर में लग गई। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एमपी पुलिस के ही एक अन्य सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लुटेरे द्वारा फायरिंग करने की जानकारी देकर गुमराह किया।
कंट्रोल रूम में गोगुंदा पुलिस को बताया तो फायरिंग की हकीकत सामने आई है। उदयपुर पुलिस ने तड़के एमपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र बंदवाल व उसके साथ कार में रहे दीप अग्रवाल को हिरासत में लिया है। अभी मामले में पूछताछ की जा रही है। उदयपुर पुलिस के एसपी सहित पुलिस के समस्त आला अधिकारी अभी गोगुंदा घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एमपी पुलिस की जिस गाड़ी को गोगुंदा पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। इस गाड़ी में नंबर नहीं था।
मध्यप्रदेश पुलिस को घटना की जानकारी नही
रतलाम पुलिस के अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जिले के एसपी गौरव तिवारी ने फोन नहीं उठाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CISkwo
via
No comments