लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित, आचार संहिता लागू - Web India Live

Breaking News

लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित, आचार संहिता लागू


भोपाल। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख तय हो गई है। जिसकी घोषणा रविवार की शाम चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कर दी है।
इसके साथ ही देश में आचार संहिता को भी लागू कर दिया गया है। जो आज रात करीब 9.30 बजे से लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने इसका ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। जिसके बाद अब पूरे देश में चुनावी गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।

ये हैं तारीखें-
7 चरणों में होंगे लोकसभा 2019 के चुनाव।
- चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा।
- चुनाव का दूसरा चरण 18 अप्रैल को होगा।
- चुनाव का 3 चरण 23 अप्रैल को होगा।
- चुनाव का 4 चरण 29 अप्रैल को होगा।
- चुनाव का 5 चरण 6 मई को होगा।
- चुनाव का 6 चरण 12 मई को होगा।
- चुनाव का 7 चरण 19 मई को होगा।
वहीं चुनावों के नतीजे 23 मई को आ जाएंगे।





चुनाव आयोग
इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉफेंस के दौरान बताया कि उनके द्वारा कई राज्यो को दौरा किया गया। वही चुनावों की टाइमिंग परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। किसी भी परेशानी की स्थिति में मोबाइल एप के जरिए कर सकेंगे चुनाव आयोग को शिकायत।
आयोग के अनुसार इस बार 18 और 19 वर्ष के डेढ करोड नए वोटर हैं। साथ ही चुनाव में 90 करोड मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के समय पहचान पत्र के अलावा 11 आईडी होंगी। वहीं इस संबंध में मतदाता 1950 नंबर पर टोलफ्री जानकारी ले सकते है? चुनावों के दौरान सभी पोलिंग स्टेशन पर vvpat मशीनों का उपयोग किया जाएगा। EVM की मूवमेंट GPS से की जाएगी ट्रेस।
चुनाव के दौरान 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे। वहीं रात दस से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बैन रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में crpf तैनात रहेगी।

पूराने चुनावों की तारीखें:
इससे पहले वर्ष 2004, 2009 और 2014 में 29 फरवरी से 5 मार्च के बीच चुनाव की तारीखें घोषित हो गई थीं। वहीं, 1999 के लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 4 मई को घोषित हुआ था।

2019 election
वहीं घोषणा से पहले तक ये अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव आयोग आज लोकसभा और इसके साथ होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान करेगा। वहीं ये भी अनुमान था कि वोटिंग सात से नौ चरणों के बीच हो सकती है। पिछली बार करीब डेढ़ महीने में नौ चरणों में मतदान हुए थे।
राज्यों के विधानसभा चुनाव...
राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर चर्चा इसलिए भी बनी हुई थी, क्योंकि आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 18 जून, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का जून के पहले हफ्ते, सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है।
वहीं ये भी माना जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर राज्य में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर भी विचार चल रहा है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ho3uJX
via

No comments