'राष्ट्र विरोधी की तरह काम कर रहे हैं राहुल गांधी, अब उनका नाम 'गधों का सरताज' रख देना चाहिए'
भोपाल. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की है। आकाश विजयवग्रीय इंदौर-3 से भाजपा विधायक हैं। माडिया से बात करते हुए आकाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को गधों का सरताज कहा। आकाश विजयवर्गीय इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं।
क्या कहा है आकाश विजयवर्गीय ने
मीडिया से बात करते हुए कहा- राहुल गांधी को पहले 'पप्पू' कहा जाता था। लेकिन अब वह राष्ट्र विरोधी की तरह काम करने लगे हैं। इसलिए उनका 'पप्पू' से बदलकर 'गधों का सरताज' रख दिया जाना चाहिए।
आकाश विजयवर्गीय ने इससे पहले भी राहुल गांधी पर हमला बोला था। इससे पहले राहुल गांधी पर हमला करते हुए आकाश ने कहा था- राहुल कभी स्कूल नहीं गए हैं उनके घर टीचर पढ़ाने आते थे इसलिए उनका बौद्धिक विकास नहीं हुआ। वहीं, उन्होंने एक बार कहा था कि राहुल गांधी एक कमजोर नेता है उनकी कोई सोच नहीं है। वो भारत तेरे टुकड़े होंगे लोगों के साथ में खड़े होते हैं।Akash Vijayvargiya,BJP MLA& son of Kailash Vijayvargiya on Rahul Gandhi: Earlier, he was called 'Pappu', that was a harmless&an affectionate name.But of late he has been acting like an anti-national. So we now changed his name from 'Pappu' to 'Gadhon ka Sartaj' #MadhyaPradesh pic.twitter.com/OGxGWS77hT— ANI (@ANI) March 7, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EH1gTb
via
No comments