'पुलवामा हमले पर अपना रुख क्लियर करें, वरना दो नेताओं को बाहर करें'
भोपाल/बेंगलुरू। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि वे पुलवामा हमले पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करें।
मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि वे पुलवामा हमले पर पार्टी का रुख स्पष्ट करें, अन्यथा दिग्विजय और वीके हरिप्रसाद को बाहर का रास्ता दिखाएं।
राहुल गांधी झूठों के सरताज हैं। मध्यप्रदेश में उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के दस दिन में यदि सभी किसानों का कर्ज़ माफ नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री को हटा देंगे। सरकार बने 77 दिन हो चुके हैं। अगर वे वादे के पक्के होते तो अभी तक 7 मुख्यमंत्री हो गए होते।: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/pfJPJnr3b9
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 8, 2019
यह बात शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कही, वे 'भारत के मन की बात, मोदी जी के साथ' कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी पुलवामा हमले में पार्टी का रुख क्लियर करें या दिग्विजय और हरिप्रसाद के बयानों के लिए उन्हें पार्टी से तुरंत बाहर निकालें। शिवराज ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि कम से कम शहीदों को तो छोड़ दें।
राहुल गांधी पुलवामा हमले में पार्टी का स्टैंड क्लियर करें या दिग्विजय और हरिप्रसाद के बयानों के लिए उन्हें पार्टी से तुरंत निकाल दें। हमने पहले भी कहा है कि कम से कम शहीदों को तो छोड़ दें: श्री @ChouhanShivraj pic.twitter.com/Tkp6RZZ4VD
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 8, 2019
भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठों के सरताज हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार बनने के दस दिन में यदि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो वे मुख्यमंत्री को हटा देंगे। सरकार बने 77 दिन हो चुके हैं, यदि वे वायदे के पक्के होते तो अब तक 7 मुख्यमंत्री बदल चुके होते।
श्री @ChouhanShivraj ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पार्टी के कुछ लोग नहीं बनायेंगे,बल्कि ‘भारत के मन की बात मोदी जी के साथ’ कार्यक्रम के तहत हम लोग जनता के बीच जाकर सुझाव ले रहे हैं। सुझावों के आधार पर संकल्प पत्र तैयार होगा। pic.twitter.com/R5akldXYAa
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 8, 2019
चौहान ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र को पार्टी के कुछ लोग नहीं बनाएंगे, बल्कि भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत ही बनाया जाएगा। इसमें हम जनता के बीच जाकर सुझाव ले रहे हैं। सुझावों के आधार पर ही संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं समाज के अलग-अलग वर्गों से 5 सालों में नए भारत के निर्माण के लिे सुझाव मांगे जा रहे हैं।
निःशुल्क भोजन प्रदान करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व योगदान सिद्धगंगा मठ द्वारा समाज को दिया गया वह प्रेरणादायक है। मन में भाव उत्पन्न होता है कि राजनीति में कार्य करने वाले लोगों को भी सेवा के ऐसे कार्य करना चाहिए क्योंकि लोगों की सेवा ही भगवान की पूजा है। pic.twitter.com/HyrKsP84Or
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 8, 2019
दिग्विजय सिंह हुए जमकर ट्रोल
कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के पुलवामा हमले के बदले एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, जिस पर सभी जगह राजनीति गर्माई हुई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सभी जगह कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की जमकर घेराबंदी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी दिग्विजय के बयान पर सवाल उठा चुके हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई भाजपा नेता दिग्विजय को देशद्रोही बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HlZ7yZ
via
No comments