Election2019: भाजपा के इस लिस्ट में दो सांसदों के कटे टिकट, मचा हड़कंप!
भोपाल. भाजपा ने प्रदेश की तीन और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बालाघाट से पूर्व मंत्री ढालसिंह बिसेन, खरगोन से अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल और राजगढ़ से वर्तमान सांसद रोडमल नागर को टिकट दिया गया है।
बालाघाट सांसद बोधसिंह भगत और खरगोन सांसद सुभाष पटेल का टिकट काट दिया गया। चौंकाने वाली बात है कि भाजपा ने जिन दो नए चेहरों को टिकट दिया है, वे विधानसभा और नगरपालिका स्तर के चुनाव हार चुके हैं।
टिकटों के ऐलान के बाद राजगढ़ में कार्यकर्ताओं ने सांसद नागर का पुतला जलाया। बालाघाट में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पुत्री मौसम बिसेन ने फेसबुक पर लिखा कि मेरा आंकलन नेतापुत्री के रूप में किया गया। मेरे भविष्य पर यह बड़ा प्रश्रचिन्ह है। भाजपा अब तक प्रदेश की 18 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसमें मौजूदा सात सांसदों के टिकट काटे गए हैं।
शुक्रवार को जारी भाजपा की 12वीं सूची में राजस्थान व कर्नाटक के 3-3 उम्मीदवार घोषित किए गए। जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में एक-एक प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।
इन्हें मिला टिकट
रोडमल नागर - राजगढ़
ताकत वर्तमान सांसद, पूर्व सीएम शिवराज सिंह के करीबी, किरार-धाकड़ वोट बैंक पर पकड़।
कमजोरी क्षेत्र में भारी विरोध, बगावत की आशंका, दिग्विजय के गढ़ में कमजोर उम्मीदवार।
गजेंद्र पटेल - खरगोन
ताकत अजा मोर्चा अध्यक्ष के नाते आदिवासी वोट बैंक पर पकड़, खरगोन-बड़वानी में सक्रिय
कमजोरी 2013 में विधायक का चुनाव हारे, एक बार बड़वानी नपा अध्यक्ष का चुनाव भी हारे
ढाल सिंह बिसेन - बालाघाट
ताकत चार बार के विधायक, उमा के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का समर्थन
कमजोरी दो बार (2008, 2013) विधानसभा चुनाव हारे, 2018 के विस चुनाव में टिकट नहीं मिला
इनके कटे टिकट
सुभाष पटेल खरगोन
कारण: कमजोर प्रदर्शन, सर्वे में थी हार की आशंका
बोधसिंह भगत बालाघाट
कारण: पूर्व मंत्री बिसेन का विरोध, कमजोर प्रदर्शन
अर्गल के बाद गोविंद छोड़ सकते हैं भाजपा
अशोक अर्गल के बाद सीधी में पूर्व सांसद गोङ्क्षवद मिश्रा भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने इसे सौजन्य मुलाकात बताया। उधर, पूर्व बसपा विधायक राजकुमार उरमलिया ने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
11 सीटों पर पेंच
भाजपा में प्रदेश की 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना शेष है। पार्टी भोपाल, इंदौर, गुना ग्वालियर, झाबुआ सीट पर किसी मजबूत प्रत्याशी को उतारने की कवायद में है।
छिंदवाड़ा में पार्टी को कोई ऐसा उम्मीदवार नहीं मिल रहा है, जो कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के सामने ताल ठोक सके। सागर, खजुराहो, शाजापुर में दावेदारों की कतार है। विदिशा सीट का निर्णय केंद्रीय संगठन पर छोड़ा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FKN25u
via
No comments