भाजपा की इस सूची पर भूलकर भी न करें भरोसा! ये है FAKE - Web India Live

Breaking News

भाजपा की इस सूची पर भूलकर भी न करें भरोसा! ये है FAKE


भोपाल। लोकसभा चुनावों को लेकर शनिवार शाम सोशल मीडिया पर भाजपा की एक नई सूची सामने आई है। जिसमें शिवराज को भोपाल सीट का उम्मीदवार और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को इंदौर से उम्मीदवार बताया गया। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी कुछ उम्मीदवारों के नाम दिखाए गए हैं।
इस लिस्ट के सामने आते ही भाजपा में हडकंप की स्थिति पैदा हो गई। वहीं हड़बड़ी में कुछ न्यूज चैनलों ने इस सूची को ब्रेक भी कर दिया।
fake list of <a href=BJP " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/31/fake_list_4356975-m.jpg">
बाद में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने स्पष्टीकरण दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची फर्जी है। भाजपा इस मामले में सायबर सेल में शिकायत भी करने जा रही है।

सूची में यहां से हैं ये प्रत्याशी...
देवास से राजेंद्र वर्मा।
विदिशा से ज्योति शाह।
भोपाल से शिवराज सिंह चौहान।
गुना से प्रभात झा।
इंदौर से सुमित्रा महाजन।
छिंदवाड़ा से चौधरी चंद्रभान सिंह।
ग्वालियर से माया सिंह।
इस फर्जी सूची में गुजरात, झारखंड के साथ ही मध्यप्रदेश के 7 उम्मीदवारों का जिक्र है।
जानकारों की मानें तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में दिग्विजय सिंह के खड़े होने के बाद से ही भाजपा की ओर से शिवराज का नाम चर्चाओं में बना हुआ है।
ऐसे में लिस्ट की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए इस लिस्ट में भोपाल से शिवराज का नाम सामने लाया गया। लेकिन वहीं इंदौर से सुमित्रा महाजन के नाम व विदिशा से ज्योति शाह के नाम इस लिस्ट में होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
राजनीति के जानकार डीके शर्मा की मानें तो चुनावी माहौल में जानबुझकर भी कुछ इस तरह की नकली सूचियां अपने विरोधियों को भ्रमित करने के लिए फेलाई जाती हैं।
वहीं इसके अलावा कई बार तो लोग इसी सूची को आधार मानकर बगावत तक की स्थिति में आ जाते हैं। इसके अलावा कई बार दूसरी पार्टियां भी जानबुझकर अपने विरोधी की नकली सूची प्रसारित कर उनके विरोधियों या दल में विरोध उत्पन्न करने के लिए प्रसारित करतीं हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HSjLrI
via

No comments