अंकज्योतिष 08 अप्रैल 2019: हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, आज पहनें आसमानी रंग के कपड़े
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- अपने से वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को ही सर्वोपरि न माने अपितु अपने ज्ञान का भी समुचित उपयोग करने की कोशिश करें। धार्मिकता के उन्माद में फंसने से बचें।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अनुकूलता के लिए- मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।
अंक 02- कार्य स्थल पर काम के बोझ के कारण सामाजिक व पारिवारिक जीवन बहुत हद तक प्रभावित होगा। किसी क्षेत्र में लिए गए गलत निर्णय का पछतावा अब जाकर होगा।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 03- दूर जगह की यात्रा के दौरान अचानक आए खर्च से आप पर अत्यधिक बोझ बढ़ जाएगा। उच्च पदासिन व्यक्तियों को अपनी इमानदार मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- आसमानी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अनुकूलता के लिए- आसमानी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 04- भावी योजना को पुरा करने में शारीरिक श्रम के साथ ही मानसिक श्रम की भी जरूरत रहेगी। बुजुर्गों की सेवा के मौकों को भुनाने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।
अंक 05- आपका स्वास्थ्य घर के लिए परेशानी का कारण बनेगा। मशीनरी से संबंधित कार्य बेहद सोच समझकर करने होंगे। मेकेनिक वर्ग के लिए स्वतंत्र कार्य करना कठिन होगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।
अंक 06- तकरिबन कार्य व जवाबदारी से निवृत्त होकर धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाग्य की प्रबलता समस्त कार्यों में जोखिम को टालते हुए राह को आसान बना देगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल गणेश जी के दर्शन करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल गणेश जी के दर्शन करें।
अंक 07- सफलता को पाने के लिए पहले से ज्यादा जवाबदारियों का बोझ अपने उपर होगा तथा उसका संपूर्ण लाभ भी नहीं मिल पाएगा। कर्ज को कम करने के प्रयास सार्थक होंगे।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठने की कोशिश करें।
अंक 08- अत्यधिक वाचालता का करियर व जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता है। अतः संभलकर बोलें। शांति के लिए किसी धार्मिक सत्संग से जुड़ना सार्थक नहीं हो पाएगा।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।
अंक 09- पति-पत्नी के मध्य बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए अत्यधिक भावुकता को अपनाना महंगा पड़ सकता है। अपनों के द्वारा मिले धाव अंदर तक घायल कर रख देंगे।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक दान में दें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IeFyJu
via
No comments