हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने लिया नाम वापस, भाजपा में हुईं शामिल, अब 30 प्रत्याशी मैदान में - Web India Live

Breaking News

हमनाम प्रज्ञा ठाकुर ने लिया नाम वापस, भाजपा में हुईं शामिल, अब 30 प्रत्याशी मैदान में

भोपाल. लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए नाम वापसी के आखिरी दिन पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। अब 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। किसी को पानी का टैंकर, किसी को कोट तो किसी को ऑटो रिक्शा चुनाव चिह्न दिए गए हैं। जिन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं उनमें इसमें एजाज सिद्दिकी, पवन कुमार तिवारी, प्रज्ञा ठाकुर, प्रो. डॉ.काजी एस.रेहमान और सज्जन सिंह शेखावत हैं। गौरतलब है कि 25 अप्रेल को दो और शुक्रवार को अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के शेष बचे प्रत्याशियों में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह चुनाव चिह्न हाथ, भाजपा से प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव चिह्न कमल, बीएसपी से माधोसिंह अहिरवार चुनाव चिह्न हाथी, भारत इंकलाब पार्टी से अब्दुल ताहिर को चुनाव चिह्न सीटी, स्मार्ट इंडियंस पार्टी के मो. इकबाल खान को चुनाव चिह्न हीरा, कमलेश दांगी ठाकुर को चुनाव चिह्न पानी का टैंक, अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से गौतम नागदवने को कोट, राइट टू रिकॉल पार्टी के पीयूष जैन को ऑटो-रिक्शा, जयलोक पार्टी की प्रभा भारती को सेब, सनातन संस्कृति रक्षा दल के सीए प्रमोद भोजवानी को अंगूर, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) जेसी बरई को बैटरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के बलराम सिंह तोमर को बांसुरी, भारत प्रभात पार्टी के भाउराव को लूडो, जनअधिकार पार्टी के राजकुमार शाक्य को डोली, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजेश कीर को चारपाई, समग्र उत्थान पार्टी के रामसुशील को कम्प्यूटर, समता विकास पार्टी की लता सूर्यवंशी को गुब्बारा, सपाक्स पार्टी से डॉ.वीणा घाणेकर को झूला, सर्वधर्म पार्टी (म.प्र.) की हेमलता को पंचिंग मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

निर्दलीयों में किसी को चप्पल तो किसी को मिली माला
मोहम्मद अतीक को केक, आलोक कुमार को लेटर बॉक्स, कमलेश नामदेव को सिलाई मशीन, देवेन्द्र प्रकाश मिश्र को चप्पलें, प्रवीण सिंह ठाकुर (प्रवीणा) अनानास, प्रियंका खरे को टीवी रिमोट, महेन्द्र कटियार को गन्ना, महेन्द्र कुमार को मोतियों का हार, मुकेश कुमार गुप्ता को हेलमेट, देशमुख रियाजुद्दीन गयासुद्धीन को भिंडी, सुनील कुमार डोडेजा को गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IZ6Aos
via

No comments