गर्मी की छुट्टियों में जब घूमने का मन हो और हाथ तंग हो, तो जरूर जाएं ये 5 जगह - Web India Live

Breaking News

गर्मी की छुट्टियों में जब घूमने का मन हो और हाथ तंग हो, तो जरूर जाएं ये 5 जगह


भोपाल। भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश पूरे देश में अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। इसका हर एक कोना अपने आप में ही खास माना जाता है। यहां के हर टूरिस्ट स्पॉट पर आपको कुछ ना कुछ अनोखा और खूबसूरत देखने को जरूर मिलेगा। गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे है और आपका बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी पांच जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप इन गर्मी की छुट्टियों में आराम से जा सकते हैं। जानिए कौन सी हैं वे पांच जगह....
tourist place
ओरछा
ओरछा का नाम ही इसकी खासियत को झलकाता है। ओरछा शब्द का मतलब होता है गुप्त स्थान। पहाड़ों की गोद में बसी यह जगह झांसी से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। ओरछा में कदम रखते ही आप खुद को इतिहास के बीते पलों में महसूस करने लगेंगे जिनकी आप अब तक कहानियां ही सुनते आए हैं। इतिहास के वो पन्ने जब राजा दरबार में बैठे होते थे, सैनिक अस्त्र-शस्त्र लेकर महल में खड़े होते थे और रानियां परदे के पीछे से दरबार को देख रही होती थीं, वो सब आपके सामने खुल से जाएंगे।
tourist place
कान्हा नेशनल पार्क
कहा जाता है कि लेखक रुडयार्ड किपलिंग को ‘जंगल बुक’ नाम की अपनी विश्व प्रसिद्ध उपन्यास लिखने के लिए प्रेरणा इसी जंगल से मिली थी। कान्हा नेशनल पार्क अपने संरक्षण के लिए पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां आपको अलग-अलग प्रजातियों के जानवर देखने को मिलते हैं। अपनी एक अलग ही खूबसूरती समेटे ये पार्क 1945 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
tourist place
पंचमढ़ी
यह प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां के घने जंगल, वॉटरफॉल और तालाब इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं। यहां की गुफाओं का भी बहुत महत्व है जिसका मुख्य कारण है यहां पाए जाने वाले शैलचित्र। पचमढ़ी पूरे वर्ष मौसम पर्यटन के लिहाज से उत्तम स्थल है। अपनी महान प्राकृतिक सुंदरता और शांति तथा एकांत इसकी सबसे अद्भुत विशेषताएं है। कहा जाता है की पचमढ़ी प्राचीन चट्टानों को काटकर बनी गुफाएं है, जहां पांच पाण्डव भाइयों ने शरण ले रखी थी। वर्ष 1857 में पचमढ़ी की खोज और विकास कैप द्वारा किया गया। बाद में, यह एक अद्भुत यात्रा स्थल में बदल गया। प्रियदर्शिनी पॉइंट,झरने,तीर्थ,जटाशंकर,रॉक शेल्टर,धूपगढ,पाण्डव गुफाएं आदि पंचमढ़ी के प्रमुख आर्कषण है।
tourist place
ग्वालियर का किला
इस किले पर कई राजपूत राजाओं ने राज किया। इस किले की दीवारों का बहुत अच्छे तरीके से ख्याल रखा जाता था। यहां कई ऐतिहासिक स्मारक जैसे कि बुद्ध और जैन मंदिर, महल (गुजारी महल, मानसिंह महल, जहांगीर महल, करण महल, शाहजहां महल) मौजूद हैं।
tourist place
मांडू
मांडू को एक रहस्यमयी नगरी के रूप में भी जाना जाता है। करीबन 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को सुलतानों ने 'खुशियों का शहर' नाम दिया था। इस जगह की सबसे आकर्षक बात यह है कि यहां दाखिल होने के लिए 12 दरवाजे मौजूद हैं। यहां मौजूद जहाज महल और हिंडोला महल इसको और भी खास बनाता है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G46REW
via

No comments