ग्रह दोषों को दूर करने का ये है सबसे आसान उपाय! बस एक बार करें इसका प्रयोग फिर देखें जीवन में बदलाव - Web India Live

Breaking News

ग्रह दोषों को दूर करने का ये है सबसे आसान उपाय! बस एक बार करें इसका प्रयोग फिर देखें जीवन में बदलाव

भोपाल। आज के युग में अपने भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकतर लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष जहां एक ओर आपके आने वाले कल के बारे में बताता है, वहीं आपके जीवन में आने वाली परेशानियों से लेकर उनसे बचने तक के उपाय देता है।

ज्योतिष विज्ञान को मानने वाले वैदिक शोधकर्ताओं का मानना है कि ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के शरीर का संचालन भी ग्रहों के अनुसार होता है। इसके तहत सूर्य आंखों, चंद्रमा मन, मंगल रक्त संचार, बुध हृदय, बृहस्पति बुद्धि, शुक्र प्रत्येक रस या भाग्य और शनि, राहू और केतु उदर के स्वामी माने गए हैं।

लेकिन सबसे खास बात आप यह है कि हमारे जीवन में परेशानियों का मुख्य कारण कुंडलियों में किसी न किसी ग्रह का दोष ही सामने आता है, जो आपको या तो आगे बढ़ने से रोकता है या काफी परेशान करता है।

 

जानकारों के अनुसार दरअसल जन्मकुंडली में कोई भी ग्रह कहीं भी बैठा हो वह दूसरे ग्रह आदि पर दृष्टि डालता है तो उस दृष्टि का प्रभाव शुभ या अशुभ होता है। इसके अलावा वो ग्रह अपने मित्र ग्रह के घर में है या दुश्मन ग्रह के घर में यहीं से ग्रहदोषों का जन्म होता है।

ऐसे में ग्रहों के दोष से छुटकारे के लिए कई तरह के कार्य किए जाते हैं। लेकिन ज्योतिष व वास्तुशास्त्र की जानकार मीता लोहानी इसके दोषों के असर को कम कर भाग्य में वृद्धि के लिए एक आसान उपाय बतातीं हैं।

उनके अनुसार वास्तुशास्त्र में मोर पंख को विशेष दर्जा प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि मोर-पंख में सभी देवी-देवताओं और नौ ग्रहों का वास होता है।

 

 

 

 

MUST READ : आइने में छिपे हैं कई राज, भूलकर भी इन बातों को न करें नजर अंदाज

https://www.patrika.com/bhopal-news/miracle-of-mirror-in-vastu-at-home-4488766/?utm_source=patrikaMPutm_medium=social

जिसके चलते यदि मोर पंख को घर में सही ढंग से रखा जाए तो घर के वास्तुदोष के साथ घर में रहने वालों के ग्रह दोष भी काफी हद तक दूर हो जाते हैं।


ये हैं कुछ खास उपाय...

1. सूर्य दोष शांति के लिए:
रविवार के दिन किए जाने वाले इस उपाय के तहत सबसे पहले नौ मोर पंख ले लें, फिर इन सभी पंखों के नीचे मैरून रंग का धागा बांध लें, इसके बाद इसे एक थाली में पंखों के साथ नौ सुपारियां रखते हुए उस पर गंगाजल छिड़के और 21 बार...
मंत्र - ॐ सूर्याय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करें। इसके बाद आप सूर्य देवता को दो नारियल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे आपकी कुंडली में सूर्य से संबंधित दोषों से छुटकारा मिलेगा।

 

2. चंद्र दोष शांति के लिए :
इसके लिए सोमवार के दिन किए जाने वाले इस उपाय के तहत सबसे पहले आठ मोर पंख को लेकर, इन पंख के नीचे सफेद रंग का धागा बांध लें, जिसके बाद इसकों एक थाली में रखकर इसके साथ आठ सुपारियां भी रखें, इस पर गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ सोमाय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जप करें। इसके साथ पान के पांच पत्ते चंद्रमा को अर्पित करते हुए, सफेद बर्फी का प्रसाद चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

 

3. मंगल दोष शांति के लिए:
इस उपाय के तहत मंगलवार के दिन सात मोर पंख लेने के पश्चात उनके नीचे लाल रंग का धागा बांध ले, साथ ही थाली में मोर-पंख के साथ सात सुपारियां रखें। थाली पर गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ भू पुत्राय नमः- जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करें। इसके साथ पीपल के दो पत्तों पर चावल रखकर मंगल ग्रह को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से मंगल दोष दूर हो जाता है।

 

4. बुध दोष शांति के लिए:
इस उपाय के तहत बुधवार के दिन छ: मोर पंख लें, अब सभी पंख के नीचे हरे रंग का धागा बांध लें। धागे से बंधे पंख को एक थाली में छ: सुपारियां रखें, इसके बाद उन पर गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ बुधाय नमः- जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करें। इस प्रकिया के बाद आपको बुध ग्रह को जामुन अर्पित करने हैं, साथ ही केले के पत्ते पर जामुन को रखकर मीठी रोटी का प्रसाद भी चढ़ा दें।

 

 

MUST READ : आप भी पैसों को करना चाहते है अपने घर की ओर आकर्षित! तो अपनाएं ये हैं टिप्स...

https://www.patrika.com/bhopal-news/these-things-can-make-your-luck-good-4483475/?utm_source=patrikaMPutm_medium=social

5. गुरु दोष शांति के लिए:
इस उपाय के तहत गुरुवार के दिन पांच मोर पंख लें और सभी पंख के नीचे पीले रंग का धागा बांध लें। इसके बाद एक थाली में पंखों के साथ पांच सुपारियां भी साथ रख दें। फिर गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ बृहस्पते नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जप करना है। इसके साथ ही बृहस्पति देव को ग्यारह केले भी अर्पित करें, इस प्रकिया के दौरान बेसन का प्रसाद बनाकर गुरु ग्रह को चढ़ाएं, माना जाता है कि इस विधि को करने से आपके जीवन में गुरु दोष शांत हो जाएगा।

6. शुक्र दोष शांति के लिए:
शुक्रवार को इस उपाय के तहत चार मोर पंख लें, अब पंख के नीचे गुलाबी रंग का धागा बांध लें और इसे एक थाली में चार सुपारियां के साथ रखते हुए इस पर गंगाजल छिड़के। इसके बाद 21 बार...
मंत्र - ॐ शुक्राय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करें। इस प्रकिया को पूरा करने के लिए आप तीन मीठे पान शुक्र देवता को, गुड़-चने का प्रसाद बनाकर अर्पित करें।

 

7. शनि दोष शांति के लिए:
इस उपाय के तहत शनिवार को तीन मोर पंख लेकर पंख के नीचे काले रंग का धागा बांध लें। इसके बाद इनको एक थाली में तीन सुपारियां के साथ रखें। उस पर गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ शनैश्वराय नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करना हैं।इस मंत्र के जाप के बाद तीन मिट्टी के दीपक तेल सहित शनि देवता को चढ़ाने के अलावा गुलाबजामुन का प्रसाद बनाकर शनि-देव को चढ़ाएं। माना जाता हे कि ऐसा करने से शनि संबंधी दोष शांत हो जाता है।

 

8. राहु दोष शांति के लिए:
इस उपाय के तहत भी शनिवार को ही सूर्य उदय से पूर्व दो मोर पंख लें अब इन दोनों पंख के नीचे भूरे रंग का धागा बांध लें। फिर एक थाली में पंखों के साथ दो सुपारियां रखतें हुए, उन पर गंगाजल छिडकें। साथ ही 21 बार...
मंत्र - ॐ राहवे नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जाप करें। जिसके बाद चौमुखा दीपक जलाकर राहु को अर्पित करें। साथ ही कोई भी मीठा प्रसाद बनाकर चढ़ाएं।

9. केतु दोष शांति के लिए:
इस उपाय के लिए भी शनिवार का दिन ही चुने, यानि शनिवार को सूर्य अस्त होने के बाद एक मोर पंख लेकर आएं। पंख के नीचे स्लेटी रंग का धागा बांध लें। एक थाली में पंख के साथ एक सुपारी रखें। गंगाजल छिड़कते हुए 21 बार...
मंत्र - ॐ केतवे नमः जाग्रय स्थापय स्वाहा: - का जप करें। और पानी के दो कलश भरकर राहु को अर्पित करें। साथ में फलों का प्रसाद चढ़ाएं।

 

 

 

 

अचूक उपाय : जिससे घर में बना रहता है मां लक्ष्मी का वास!...

कई बार देखा गया है कि हम कमाते बहुत हैं, लेकिन फिर भी धन को बचाकर नहीं रख पाते हैं, जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। वास्तुशास्त्र की जानकार मीता लोहानी के अनुसार वास्तुशास्त्र में कुछ सामान्य उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आकस्मिक खर्चों में कमी आती है और धन का कोष बढ़ने लगता है!

 

वास्तुशास्त्र के अचूक उपाय : जो आपके धन को बचाने और बढ़ाने में होंगे मददगार साबित!...

अक्सर हम अपने घरों में टूटे-फूटे बर्तन और कबाड़ को जमा करके रखते हैं, ये एक बड़ा वास्तुदोष है। इसी तरह कई लोग कंजूसी के चलते टूटे-फूटे बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं।

धन की दृष्टि से इसे वास्तुशास्त्र में सबसे बड़ा दोष माना गया है। इस वास्तुदोष के कारण आपके घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।

जिससे आप धन तो कमाते हैं परंतु उसको जमा नहीं कर पाते हैं। इसी तरह टूटा हुआ बेड एवं पलंग भी घर में नहीं रखना चाहिए। बहुत से लोग घर की छत पर अथवा सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा करके रखते हैं, जो वास्तुशास्त्र में धन वृद्धि का सबसे बड़ा बाधक माना जाता है।

धन में वृद्धि का उपाय!
अगर आप अपने धन में वृद्धि चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी या लॉकर को घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में रखें। वास्तु के अनुसार इस स्थान को लक्ष्मी का स्थान माना गया है। धन के संचय और वृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिम हिस्से को शुभ और लाभकारी माना गया है। लेकिन ध्यान रहे कि घर की इस दिशा में कोई गढ्ढा या खिड़की नही होनी चाहिए।

 

निगेटिव : नलों से पानी का टपकना
धन की दृष्टि से घर के नलों से पानी टपकने को बहुत बड़ा वास्तुदोष माना गया है। अमूमन लोग इस दोष को अनदेखा कर देते हैं। नल से लगातार पानी टपकना यह संकेत करता है कि आपका धन धीरे-धीरे खर्च होता जा रहा है। इस वास्तु दोष को अपने जीवन में आर्थिक संकट का कारण बनने न दें और शीघ्र ही खराब नल को सही करवाएं या उसे बदल दें।

धन की वृद्धि
धन की वृद्धि के लिए अपने घर के ईशान कोण (उत्तर- पूर्व दिशा) में पवित्र नदियों जैसे गंगाजल आदि किसी शुद्ध पात्र में रखें। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से धन में वृद्धि होती है।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का भंडार भरा रहे, तो परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर काले तिल को सात बार उतार (उसार) कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें। इस उपाय से धन की किल्लत दूर होगी और धन के भंडार में वृद्धि होगी।

 

कारगर उपाय...
यदि आप अपने प्रयासों से ढेर सारा धन कमाते हैं, लेकिन उसे बचा नहीं पाते तो इसके लिए एक कारगर उपाय है।
1. इसके लिए आप कमाए गए धन को बचाने के लिए प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी काले-कुत्ते को खिलाएं।

ये न करें
प्रात:काल बगैर नित्यक्रिया और पानी से कुल्ला किए चाय आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी का निवास आपके घर में हमेशा बना रहे तो कभी भी भूलकर जूठे हाथों से गौ, अग्नि और ब्राह्मण का स्पर्श न करें।

तमाम प्रयासों के बावजूद यदि आपके पास धन का संकट बना रहता है तो आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस उपाय को कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार धन की कामना करने वाले को रात में चावल, दही और सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर लक्ष्मी का निरादर होता है।

पूजा के प्रयोग में लाए गए फूल या माला के सूख जाने पर उसे तत्काल किसी नदी में प्रवाहित कर दें। सूखे हुए फूल-मालाओं से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।


धन की कामना करने वाले को घर की साफ-सफाई और पवित्रता पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मसलन, भोजन हमेशा जूते उतार कर खाना चाहिए। भोजन हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके खाना चाहिए। जूठे हाथों से धन, पूजा की चीजें, आदि नहीं छूनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GG00Rf
via

No comments