टिकिट्स पर दिखाई लाइफ जर्नी - Web India Live

Breaking News

टिकिट्स पर दिखाई लाइफ जर्नी

भोपाल। भारत भवन और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ के कलाकारों की कलाकृतियों की समूह प्रदर्शनी का आयोजन भारत भवन में किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में 145 पेंटिंग व 20 स्कल्पचर को एग्जीबिट किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन 30 अप्रेल तक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक किया जा सकता है। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए राहुल धीमन ने प्रिंट वर्क के जरिए अपनी डेली रुटीन को डिस्प्ले किया है।

उन्होंने वुड कट बॉक्स के जरिए ओरीजनल टिकिट्स पर अपनी यात्रा दिखाई है। इसमें स्टेशन पहुंचने से लेकर अपनी अंतव्य तक पहुंचने की पूरी यात्रा है। राहुल इन दिनों आर्ट कॉलेज चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं। राहुल पहली बार भारत भवन एग्जिबिशन में हिस्सा लेने आए है।

Life Journey

शिव-पार्वती के जरिए दिखाए जीवन रहस्य

आर्टिस्ट कंवल ने पेपर मेशी और एक्रेलिक कलर के साथ अपना वर्क डिस्प्ले किया है। इसमें उन्होंने समझाया कि जब कोई व्यक्ति ऊंचाई पर पहुंच जाता है तो बाकी लोग उसकी ऊंचाई देखकर सोचते हैं

यह कैसे वहां तक पहुंचा। लेकिन वे उन सीढिय़ों को नहीं देखते जिसके जरिए एक एक स्टेप लेते हुए व्यक्ति वहां पहुंचा है। उनकी कृति में ऊंचाई पर पहुंचा व्यक्ति शांत भाव से सभी को देख रहा है। नीचे खड़े लोग आश्चर्य से उसकी ऊंचाई और भावों को देख रहे है।

वहीं, विशाल भटनागर ने ब्रॉन्ज स्पकल्चर के जरिए एक आइकॉनिक फिगर डिस्प्ले किया है। शिव-पार्वती और नंदी के जरिए उन्होंने जीवन के रहस्य को उजागर करने का प्रयास किया है।

वे कहते है हमारे ऋषियों ने इस रहस्य को जितने समझाने का प्रयास किया यह उतना ही गूढ़ होता गया। मेरे हिसाब से कला ऐसा माध्यम है,जिसके जरिए आसानी से इस विषय को समझा जा सकता है। उन्हें आर्ट वर्क के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Pzg7nF
via

No comments