अक्षय तृतीया 2019 कब है ? जानिए इसका महत्व - Web India Live

Breaking News

अक्षय तृतीया 2019 कब है ? जानिए इसका महत्व

भोपाल. हिन्दू धर्म में हर पर्व का एक विशेष महत्व होता है। जैसे होली रंगों के लिए, दीपावली दीपों के लिए वैसे ही अक्षय तृतीय सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ कार्य किया जाता है उसका क्षय नहीं होता है। इस दिन सोना खरीदने का बेहद महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि है कि इस दिन जो भी कोई शख्स शुभ मुहूर्त में अपने घर सोना लेकर आता है उसके घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

अक्षय तृतीया कब है 2019

अक्षय तृतीया का पर्व इस बार 7 मई को है। इसी दिन भगवान परशुराम जयंती भी है। अक्षय तृतीया का पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोगों में सोना, चांदी आदि खरीदने की विशेष परंपरा है।

akshaya tritiya 2019

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया पर लोगों के मन में खासा उत्‍साह रहता है। विशेषकर महिलाएं सोने के गहनों की खरीदारी के लिए इस दिन का साल भर इंतजार करती हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख समृद्धि बढ़ती है।

अक्षय का अर्थ होता है, जो कभी न खत्‍म होने वाली वस्‍तु। इसलिए इस दिन जो भी वस्‍तु खरीदते हैं, उसमें ईश्‍वर की कृपा से कई गुना इजाफा होता है। सोने को सुख और समृद्धि के प्रतीक के तौर पर घरों में खरीदा जाता है और उसमें बढ़ोतरी की प्रार्थना की जाती है।

अक्षय तृतीया के लिए मंत्र

अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निपट कर तांबे के बर्तन में शुद्ध जल लेकर भगवान सूर्य को पूर्व की ओर मुख करके चढ़ाएं और इस मंत्र का जप करें- ॐ भास्कराय विग्रहे महातेजाय धीमहि, तन्नो सूर्य: प्रचोदयात् । इससे अक्षय तृतीय पर्व का लाभ ज्यादा मिलता है।

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया को सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 6:26 बजे से रात्रि 11:47 बजे तक है।
गौरी जी ,लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा मुहूर्त सुबह 9 से 12 बजे तक
सोना चांदी या आभूषण खरीदने का मुहूर्त दोपहर 1 . 30 बजे से 4 बजे तक
इसी मुहूर्त में सगाई--शादी , गृह प्रवेश, गृह आरम्भ कुछ भी करना शुभ होगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DSg8i3
via

No comments