जान बचाने 5 मिनट तक अकेले ही जूझती रही मासूम, दरिंदे ने 20 किलो वजनी पत्थर से किए 10 वार - Web India Live

Breaking News

जान बचाने 5 मिनट तक अकेले ही जूझती रही मासूम, दरिंदे ने 20 किलो वजनी पत्थर से किए 10 वार

भोपाल. मनुआभान टेकरी पर आठवीं की छात्रा ने हत्या के पहले अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। उसके साहस और हौंसले से आरोपी अविनाश साहू पस्त हो चुका था। पांच मिनट तक छात्रा उससे अकेली ही जूझती रही। असहाय होने के बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

इसी बीच छात्रा सिर के बल पत्थर पर गिर गई। सिर से बहता खून देख अविनाश ने खुलासा होने के डर से सिर पर 20 किलो वजनी पत्थर पटक कर हत्या कर दी। पत्थर से करीब 10 वार किए। इसके बाद शव को घसीटकर पत्थरों की खोह में ठिकाने लगा दिया। लाश के ऊपर दो बड़े पत्थर रख दिए।

200 मीटर दूर से बुआ ने किया था इशारा

जहां लाश मिली, उससे 200 मीटर दूर छात्रा की बुआ मंदिर के पीछे थी। अविनाश बुआ से बात करता रहा। इसी बीच छात्रा को इशारा कर दूर जाने को कहा। छात्रा मंदिर से थोड़ी दूर सुनसान जगह की तरफ गई, आरोपी ने उसकी बुआ से कहा कि वह कहीं गुम न हो जाए, उसे बुलाकर लाता हूं। आरोपी छात्रा को बात करने के बहाने पहाड़ी में सुनसान जगह पर लेकर गया, जहां जोर जबरदस्ती करने लगा।

पूरी रात लाश तलाशते रहे पुलिस-परिजन

रात करीब सात बजे छात्रा की बुआ घर पहुंची। उसने छात्रा के मां-पिता को बताया कि वह मनुआभान की टेकरी में गुम गई। परिजन रात करीब साढ़े सात बजे कोहेफिजा थाने पहुंचे। इसके बाद सभी मनुआभान की टेकरी में छात्रा को तलाशने पहुंचे। रात 9 बजे से छात्रा की शुरू हुई तलाश तडक़े तक चली। पुलिस, परिजन मोबाइल फोन की टार्च से पहाड़ में छात्रा को तलाशते रहे।

छात्रा को पता नहीं थे अविनाश के इरादे

अविनाश की छात्रा से पहचान रिश्ते के भाई के जरिए हुई थी, जबकि बुआ के साथ दोस्ती थी। छात्रा अपनी बुआ के कहने पर अविनाश के साथ चौथी बार घूमने आई थी। उसे नहीं पता था कि अविनाश उस पर बुरी नीयत रखता है।

तडक़े झाडिय़ों में लटका दिखा जूता

सुबह साढ़े पांच बजे छात्रा का एक जूता झाडिय़ों में लटका दिखा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जैसे ही पास पहुंची वहां पांच फीट गहरी खोह दिखी। उसी में छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया गया।

Girl <a href=rape and murder case in bhopal" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/05/02/bhopal_crime_rape_point_4509317-m.png">

सीसीटीवी फुटेज में आते-जाते दिखे

पुलिस को मनुआभान टेकरी से पहले एक कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज में दोनों छात्राएं व अविनाश जाते हुए दिख रहे हैं। वापस आते वक्त छात्रा गायब है। करीब सवा पांच बजे जस्टिन बाइक से पहुंचा उसके भी फुटेज पुलिस को मिले हैं।


पानी: बुआ ने बताया कि वह पानी लेने आई थी। छात्रा अविनाश से बात कर रही थी। अविनाश ने बताया कि उसकी नजर हट गई। तभी छात्रा लापता हो गई।
मंदिर: बुआ ने बताया कि वह मंदिर के पीछे की तरफ घूमने को कहकर गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।
मोबाइल: दो घंटे तक बुआ-अविनाश तलाशते रहे। पुलिस, परिजनों को फोन नहीं किया। बताया मोबाइल नेटवर्क नहीं था। टेकरी के गार्ड को भी नहीं बताया।


ऐसे चला लाश मिलने तक का घटनाक्रम

- दोपहर साढ़े तीन बजे छात्रा के घर से 50 मीटर दूर रहने वाली बुआ के घर पहुंची। बुआ ने छात्रा की मां को घूमने जाने का कहकर उसे साथ लेकर पैदल निकली।

- चार बजे दोनों बस में सवार होकर करोंद पहुंची।

- पहले से एक्टिवा लेकर बुआ के इंतजार में अविनाश खड़ा था। तीनों एक्टिवा से टेकरी रवाना हुए।

- टेकरी पर 15 मिनट तक बुआ के साथ अविनाश बात करता रहा।

- पांच बजे छात्रा को इशारा कर सुनसान जगह की तरफ भेजा।

- 10 मिनट के अंदर हत्या कर वापस बुआ के पास लौटा।

- सवा पांच बजे छात्रा से मिलने दोस्त जस्टिन राज पहुंचा। अविनाश ने बताया वह गुम हो गई है।

- तीनों साढ़े छह बजे तक पुलिस को बिना बताए तलाशते रहे।

- सात बजे बुआ ने परिजनों को बताया। इसके बाद तलाश शुरू हुई।

- बुधवार साढ़े पांच बजे छात्रा का शव बरामद हुआ।

मां कैशियर, पिता की मौत के बाद हो गया बिगड़ैल

आरोपी अविनाश के पिता की 2012 में मौत हो चुकी है। उसकी मां सहकारी बैंक में कैशियर हैं। उसका बड़ा भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को घर में अपने दोस्त से मिलने को कहकर निकला था। इसके बाद वह छात्रा को लेकर टेकरी पहुंच गया।

दोषियों को सजा दिलाने तक सरकार को शांत नहीं बैठने दूंगी: प्रज्ञा ठाकुर

लोकसभा चुनाव में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि कमलनाथ छिंदवाड़ा के ही मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। बुधवार को मध्य विस क्षेत्र में पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान के निवास पर आयोजित सभा में प्रज्ञा बोलीं-मैं दोषियों को सजा दिलाने तक सरकार को शांति से बैठने नहीं दूंगी।

प्रज्ञा दोपहर में लांबाखेड़ा मृतका को श्रद्धांजलि देने और पीडि़त माता-पिता से मुलाकात करने पहुंचीं थीं। वह अंत्येष्टि में पहुंचीं। इससे पहले पीडि़ता की मां को हालत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

राजधानी में रोज 10 महिलाओं के साथ हो रहे संगीन अपराध

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास 31 अक्टूबर 2017 को छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा-जागरुकता का अभियान चलाया।

शहरभर में 68 स्पॉट चिह्नित किए गए, जहां महिलाओं के साथ घटना की आशंका रहती है। इनमें 20 डार्क स्पॉट चिह्नित हैं, जो महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हैं। तय हुआ था कि यहां रोशनी की व्यवस्था की जाएगी और गश्त नियमित होगी।

अब हालात यह हैं कि डार्क स्पॉट में पुलिस तैनात नहीं रहती और न ही यहां गश्त होती है। यही वजह कि चिन्हित किए स्पॉटों में पर भी लगातार वारदातें जारी हैं। इसका खुलासा मनुआभान की टेकरी में हुई छात्रा की हत्या में हुआ। टेकरी में पिछले चार माह से कोई पुलिस नहीं तैनात रहती।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V6AQoO
via

No comments