सुबह उठते ही अकसर लोग अनजाने में करते हैं ये 5 गलतियां, हो जाएं सतर्क वरना होगा नुकसान - Web India Live

Breaking News

सुबह उठते ही अकसर लोग अनजाने में करते हैं ये 5 गलतियां, हो जाएं सतर्क वरना होगा नुकसान

भोपालः रोजाना सुबह उठते समय हर व्यक्ति ये उम्मीद रखता है कि, उसका दिन अच्छा गुजरे, दिन के सभी जरूरी काम निपट जाएं और कोई अप्रीय घटना का सामना ना करना पड़े। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, सुबह का समय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसा माना भी जाता है कि, सुबह जैसी गुजरती है अक्सर पूरा दिन पर उसका असर होता है। यानी अगर हमारे दिन की शुरुआत ही गलत होगी तो पूरा दिन खराब जाना स्वभाविक है। हालांकि, इसके बावजूद भी अंजाने में हमारी कई आदतें हमारे दिनभर को खराब कर सकती हैं, जिनके बारे में हमें कभी पता भी नहीं चलता। खबर के माध्यम से हम व्यक्ति द्वारा की गई ऐसी ही कुछ गलत आदतों के बारे में बताएंगे। अगर आप भी इनमें से किसी आदत का शिकार हैं, तो आज से ही इन आदतों को बदलने का प्रयास करें, आपका दिन बेहतर गुजरने लगेगा।

ये आदतें पहुंचा सकती है आपको नुकसान


-अलार्म बंद करके दोबारा नींद लेना

अकसर लोग सुबह सही समय पर उठने के लिए रात में अलार्म लगाकर सोते हैं। हालांकि, कई लोगों की आदत होती है कि, वो तय समय पर अलार्म बजने पर उसे स्नूज कर देते हैं। कई लोग तो इसे बंद करके एक नींद और ले लेते हैं। लेकिन आपको नहीं पता कि, ये एक गलत आदत है। ऐसा करने से आपका दिन प्रभावित होता है। थोड़ा और सोने के फेर में कई बार लोग ज्यादा समय नींद ले लेते हैं। इसका सीधा असर हमारे दिनभर के कामों पर पड़ता है। हम तय समय के अनुसार अपने काम को शूरू नहीं कर पाते और नुकसान उठाते हैं, जिससे उन्हें दिनभर तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है।


-सुबह घबराकर उठना

आमतौर पर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वाले लोग सूबह देर से आंख खुलने पर घबराते हुए झटके से अपने बिस्तर से उठते हैं। ऐसा करके वो शायद अपने देर हुए समय को तो मेनेज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। उनकी ये आदत शरीर की नसों में खिंचाव बढ़ा सकती है। इससे तनाव भी बढ़ता है, जो आगे चलकर ब्लड प्रेशर या ह्रदय रोग का कारण भी बन सकता है। इसलिए सुबह उठने पर भले ही हमें अपने काम के लिए देर हो गई हो, लेकिन सेहत का ख्याल रखते हुए आंख खुलने पर करीब दो मिनट तक बिस्तर पर बैठे रहना चाहिए, ताकि, शरीर में होने वाले रक्त प्रवाह का नियमित संचालन होने लगे। इसके बाद ही अपने कामो की शुरुआत करनी चाहिए।


-कैफीन का सेवन

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि, वो सुबह उठते ही बिस्तर पर बैठे बैठे चाय या कॉफी पीते हैं। इसके पीछे उन्हं लगता है कि, चाय या कॉफी पीने से दिमाग में चुस्ती आ जाती है। लेकिन, असल में ऐसा नहीं है। चाय या कॉफी में कैफीन होता है और सुबह खाली पेट इन चीजों के जरिये कैफीन शरीर में पहुंचता है, जो एसिडिटी का बड़ा कारण होता है। सूबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन करने वाले व्यक्ति का कुछ समय बाद मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहता, जो अपच बढ़ाता है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करता है। इससे व्यक्ति को किसी भी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सूबह एक ग्लास सादा या गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।


-दिनचर्या तय ना करना

अकसर लोग सुबह उठकर अपने कामों में जुट जाते हैं, हालांकि, अपने कामों को लेकर उनकी कोई योजना नहीं रहती। इसलिए हमेशा सुबह उठकर अपने दैनिक जरूरी कामों को करने से पहले हमें उनसे जुड़ी योजना बना लेनी चाहिए। अगर आप अपने कामों के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे, तो आपको इन कामों को करने में आसानी होगी।


-ब्रेकफास्ट ना करना

कई लोग अपने कामों की भागदौड़ के कारण सुबह का नाश्ता नहीं करते। इनमें बहुत से लोग टाइम मेनेज करने के लिए नाश्ता नहीं करते और कई लोगों की नाश्ता करने की आदत ही नहीं होती। ऐसा करने से उन्हें दिनभर थकान और सुस्ती मेहसूस हो सकती है। असल में सुबह के समय पेट पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए तैयार रहता है। ऐसे में अगर आप नाश्ता नहीं करते तो इससे शरीर को दिनभर के काम के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे दिनभर सुस्ती और थकान बनी रहती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GXQ7zJ
via

No comments