समर वेकेशन : ये जगहें बनाती हैं राजधानी भोपाल को खास
भोपाल। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बच्चों की छुट्टियां भी शुरू होने को हैं। यदि इन छुट्टियों में आप भी कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं। तो शुरू में ही इसका चयन कर लें, साथ ही वहां घूमने लायक जगहों के बारे में भी पहले से ही विस्तृत जानकारी सहेज लें।
देश में अनेक टूरिंग स्पाटस में से एक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी है। जहां के खानपान से लेकर घूमने तक की कई जगहें विश्व प्रसिद्ध हैं। गर्मियों के मौसम में यदि आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें समर विकेशन के लिए भोपाल एक शानदार जगह है।
यदि आप पहाड़ों या काफी ठंडी जगहों पर जाने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, तो भोपाल कई मामलों में आपके लिए बेस्ट टूरिंग स्पाट बन सकता है।
जानिये भोपाल के बारे में...
भोपाल की मध्य प्रदेश के बड़े और खूबसूरत शहरों में गिनती होती है। जो अपनी नायाब भाषा शैली(भोपाली) के लिए पूरे देश भर में प्रसिद्ध है।
वहीं खान-पान से लेकर लोक संस्कृति के मामले में यह शहर समृद्ध माना जाता है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ यह खूबसूरत शहर भारत आए सैलानियों के मुख्य गंतव्यों में हमेशा शामिल रहता है। आजादी से पहले भोपाल एक बड़ी मुस्लिम रियासत (हैदराबाद के बाद) हुआ करती थी।
MUST READ: जानिये देश के दिल में कहां क्या है खास? खानपान में है लाजवाब
इतिहासकारों की मानें तो भोपाल को बसाने काम परमार राजा भोज ने किया था। भोपाल के नवाब महिला शासक सुल्ताना जहां के पुत्र हमीदुल्ला खान थे, जिन्होंने भोपाल रियासत के भारत में विलीनीकरण तक यहां राज किया।
ये हैं गर्मियों में भोपाल की चुनिंदा आरामदायक जगहें...
1. भोजताल झील :
शहर की व्यस्त जिंदगी और चिलचिलाती गर्मी के बीच भोजताल एक ठंडक भरा स्थान है। माना जाता है कि इस झील का इतिहास शहर के संस्थापक राजा भोज से है।
कहा जाता है कि एक बार राजा भोज त्वचा की गंभीर बीमारी से पीड़ित हुए, वैद्य-हकीमों को दिखाने के बावजूद भी कोई असर न पड़ा। जिसके बाद किसी साधु ने उन्हें 365 सहायक नदियों के जल से एक कुंड का निर्माण करने को कहा।
माना जाता है उस कुंड में स्नान के बाद राजा भोज की त्वचा की बीमारी पूरी तरह ठीक हो गई। वही कुंड आज भोजताल के नाम से जाना जाता है।
2. छोटा ताल :
भोज ताल के पास ही एक छोटी झील भी है जिसे 'लोअर लेक' के नाम से जाना जाता है। इन गर्मियों के दौरान आप भोपाल की सबसे खूबसूरत भोजताल झील और लोअर झील का भ्रमण कर सकते हैं। परिवार व दोस्तों से साथ घूमने का यह सबसे आदर्श विकल्प है।
3. वन विहार नेशनल पार्क :
इनके अलावा लगभग 445 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला'वन विहार नेशनल पार्क' भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, जिसकी स्थापना सन् 1979 में की गई थी। भोपाल घूमने के लिए यह स्थान बेहद खास माना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान भोजताल के पास ही स्थित है। वर्ष के हर माह यहां प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही और नचर फोटोग्राफरों का भारी जमावड़ा लगता है।
यह एक बेहद ही खास उद्यान है, जहां आप चिड़ियाघर और वन्यजीव अभयारण्य का आनंद ले सकते हैं। यह उद्यान बाघ, तेंदुए, पैंथर, शेर, भालू और घड़ियाल आदि जंगली जानवरों के लिए संरक्षित किया क्षेत्र है। जंगली जीवों के अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।
4. केरवा डेम भोपाल :
नेशनल पार्क और झीलों के अलावा आप भोपाल के खूबसूरत बांधों का भ्रमण कर सकते हैं। केरवा बांध भोपाल के पास बना एक बेहद ही शानदार पिकनिक स्पॉट है। यह शहर से लगभग 15 किमी दूरी पर स्थित है। इसे 'इको टूरिज्म' स्थल के रूप में विकसित किया गया यह बांध प्राकृतिक दृश्यों, एडवेंचर खेलों के लिए आदर्श माना जाता है।
यह बांध लगभग 69 किमी के क्षेत्र में फैला है, जो एक बहुउद्देशीय परियोजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पॉवर का निर्माण, शहर के लिए जलापूर्ति और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। अकसर यहां लोग वीकेंड का आनंद लेने के लिए आते हैं।
5. एकांत पार्क, गुरु गोविंद सिंह पार्क :
भोपाल शहर का एक अज्ञात स्थान एकांत पार्क है, जिसे गुरु गोबिंद सिंह पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क शहर के मध्य में स्थित है, जो आंशिक प्राकृतिक वन और आंशिक रूप से स्वदेशी और सजावटी पौधों के खूबसूरत बागान के रूप में शहर के भीतर उल्लेखनीय जैव विविधता को पदर्शित करता है।
चिलचिलाती गर्मी के बीच यह हरा-भरा पार्क एक शानदार स्थान है। आप यहां परिवार और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XXocp1
via
No comments