साढ़े चार लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बैंक अकाउंट में आने लगा पैसा
भोपाल। मध्यप्रदेश के साढे चार लाख सरकारी कर्मचारियों (state Govt Employees) को एक बार फिर बड़ी राहत मिलने जा रही है। पिछली सरकार में सातवां वेतनमान (Seventh Pay Scale) का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को एरियर्स की दूसरी किस्त (second installment of Arrears) देने के आदेश दे दिए गए हैं। यह राशि एक मई 2019 और 1 मई 2020 को दी जाएगी।
राज्य सरकार के वित्त विभाग ने बुधवार को एरियर्स की दूसरी किस्त जारी करने के आदेश दे दिए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि पहली और दूसरी श्रेणी के समस्त शासकीय सेवको को देय राशि, संबंधितों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जा रही है।
-तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के समस्त शासकीय सेवकों को देय राशि की 50 फीसदी राशि नकद भुगतान की जाए और शेष 50 प्रतिशत राशि उनके सामान्य भविष्यनिधि खाते में जमा की जाए।
-राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाता सदस्यों को देय राशि का नकद भुगतान किया जाए।
तीन किस्तों में मिलेगा पूरा पैसा
राज्य शासन सातवें वेतनमान के एरियर को तीन किस्तों में दे रहा है। एक किस्त जारी हो चुकी है, जबकि दूसरी किस्त के आदेश 1 मई को कर दिए गए। इसके तहत राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत शामिल कर्मचारियों को सौ प्रतिशत नकद एरियर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2016 से 7वां वेतनमान लागू किया था।
-कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से अगस्त 2018 तक 18 माह का एरियर दिया जाना है। शिवराज सरकार ने 2018 में पेश किए गए बजट में एरियर की राशि तीन किस्तों में देने की घोषणा की थी। 2018 से हर साल एक मई को एक किस्त एरियर के रूप में दी जा रही है। एरियर का पैसा सरकार कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में डालेगी, उन्हें वे टुकड़ों में निकाल सकते हैं।
पहले अटक गया था एरियर्स
इससे पहले 7वां वेतनमान एक अप्रैल 2018 से लागू किया जाना था, लेकिन यह मामला अटक गया था। क्योंकि पहले 1 अप्रैल 2018 से इस मामले को देखने का मुद्दा उठा था। फिर तत्कालीन शिवराज सरकार ने कहा था कि कि 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 मार्च 2018 तक के एरियर्स की राशि दी जाएगी। लेकिन, इसके आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
7cpc arrears calculator
किसे कितना मिलेगा
सबसे पहले अपना वर्तमान (6 cpc) मूल वेतन (वेतन बैंड + ग्रेड वेतन) को दर्ज करें और ग्रेड पे के साथ बैंड वेतन का चयन करें।
-आपका HRA और ट्रेवलिंग एलाउंस का चयन करें और 7वीं CPC की सिफारिशों के अनुसार शहर का चयन करे लें।
-शहर चयन के बाद कैलकुलेट करने वाले बटन को क्लिक करें। सामने आपका बढ़ा हुआ वेतन होगा। इसमें 7वें CPC का रिवाइज़्ड मूल वेतन, मैट्रिक्स स्तर, सूचकांक स्तर, HRA की संशोधित राशि, ट्रेवलिंग एलाउंस की संशोधित राशि और 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार प्रति माह कुल संशोधित वेतन जान पाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IQMrlr
via
No comments