मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां पड़ेगी ज्यादा ठंड, देखें WEATHER UPDATES
भोपाल। मौसम में रोज बदलाव हो रहे हैं। अब हर दिन न्यूनतम पारा गिरता जा रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। कुछ शहरों में तो बादल भी छा गए हैं, इससे संभावना जताई जा रही है कि ठंड के बीच में बारिश का फिर से दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार जोरदार ठंड से लोगों को रूबरू होना पड़ेगा। जानिए अपने जिले का हाल...।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बार टंड के मौसम में देशभर में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रह सकता है। जबकि दिसंबर और फरवरी के बीच की अवधि के लिए यह पूर्वानुमान जारी किया गया है। मध्यप्रदेश के मामले में बारिश भी एक अहम कारण बन सकता है। क्योंकि इस बार बारिश अत्यधिक हुई है।
बर्फबारी से गिरने लगा तापमान
IMD के मुताबिक उत्तर भारत में लगातार बारिश से उत्तरी हवा का रुख दक्षिण पश्चिम की तरफ होने से मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट होना शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चले गया है। इसके और अधिक गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर को और अधिक ठंड बढ़ जाएगी, क्योंकि कई जिलों का तापमान पांच डिग्री तक गिर जाने का अनुमान है।
मिल सकती है राहत
कड़ाके की ठंड के कारण कोल्ड वेव जोन के अंतर्गत आने वाले मध्यप्रदेश कई राज्यों में इस बार ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड वेव जोन के वक्त दिसंबर से फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान पूरे देश में सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि यह स्थिति 11 दिसंबर तक रहेगी। बाद की परिस्थितियों में मौसम में विशेष बदलाव भी हो सकते हैं।
पिछले 24 घंटों का हाल
इससे पहले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। अम्बाह, भिंड और मुरैना में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई।
सामान्य से अधिक तापमान
मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक, जबलपुर, होशंगाबाद और इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा।
कहां कितना तापमान
बैतूल (betul)
-बैतूल जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 5 दिसंबर को पारा 9 डिग्री से नीचे चले जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री से नीचे उतर जाएगा।
पचमढ़ी (pachmarhi)
-पचमढ़ी में सबसे कम तापमान पहुंच गया है, यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक चले जाने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री पर है, जिसके भी एक से दो डिग्री कम होने का अनुमान है।
ग्वालियर (Gwalior)
-ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर है। 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री हो सकता है।
जबलपुर (jabalpur)
जबलपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। 5 दिसंबर को 10 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में 1 से दो डिग्री की गिरावट का अनुमान है।
इंदौर (indore)
इंदौर में न्यूनतम तापमान फिलहाल 15 डिग्री पर है, जबकि 5 दिसंबर को यह अचानक 5 डिग्री गिरकर 10 डिग्री पर आ सकता है, जबकि अधिकतम तापमान भी 31 से 29 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।
भोपाल (Bhopal)
भोपाल में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री बना हुआ है। 5 दिसंबर तक पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33zAWoq
via
No comments