प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, जम्मू में बर्फबारी से बिगड़ा मौसम का मिजाज, 5 डिग्री तक गिरा तापमान - Web India Live

Breaking News

प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, जम्मू में बर्फबारी से बिगड़ा मौसम का मिजाज, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

भोपाल. मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाएं पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी को बढ़ा रही हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी जिले जैसे सीधी, उमरिया, सतना, जबलपुर, में आज भी बारिश हो सकती है। रात भर बादल छाए रहने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि देखी गई है। 24 घंटे के बाद मौसम साफ हो जाएगा और उत्तर से ठंडी हवाएं चलेंगी।


मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आने वाले 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं 5 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। मध्य प्रदेश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी हिस्सों के किन्ही किन्ही क्षेत्रों में तक कि घना कोहरा भी देखा जा सकता है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (WD) और इसके प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का एहसास हुआ एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि हुई।


इन जिलों में गिर सकती है बिजली
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक रीवा, सागर, शहडोल संभागों के जिलों में तथा कटनी, जबलपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद और बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ( IMD ) ने अगले 24 घंटों के दौरान करीब 20 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
आगामी 24 घन्टों में पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी एवं उमरिया कहीं कहीं गरज चमक के साथ वर्षा एवं ओलावृष्टी की संभावना है। बता दें कि अचानक बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सीएम कमलनाथ ने किसानों को भरोसा दिया है वहीं, आधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38G9XeK
via

No comments