एक साल के कार्यकाल पर मंत्री बोले, माफिया राज नहीं चलेगा
भोपाल। सहकारिता और सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में 15 साल में फले फूले माफिया पर नकेल कसी जा रही है। सहकारी सोसायटी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जय किसान ऋण माफी योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ किया गया। सहकारी बैंकों और संस्थाओं का आर्थिक सुदृढ़ीकरण किया गया। प्रदेश के 38 जिला सहकारी बैंकों तथा उसकी 829 शाखाओं द्वारा 36 लाख 95 हजार किसानों को किसान क्र्रडिट कार्ड स्वीकृत किए गए।
सामान्य प्रशासन मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश एवं शासकीय नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। सरकारी नौकरी में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। यही नहीं सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष की गई है। जबकि महिलाओं के लिए यह उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक वर्ष की छूट दी गई। संविदा कर्मचारियों को 62 वर्ष से पूर्व सेवा से नहीं हटाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। गत एक वर्ष में कुल 5116 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए तथा 3784 पदों के लिए चयन की अनुशंसा शासन को की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36D4i72
via
No comments