VIDEO: दिग्विजय के सवाल पर शाह ने कहा- डरिए मत बाहर जाकर कहिए, देखते रह गए दिग्गी
नई दिल्ली/भोपाल. नागरिकता संशोधन बिल बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया। इस बिल के पक्ष में राज्यसभा में 125 और विरोध में 105 वोट पड़े थे। राज्यसभा में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी गृहमंत्री अमित शाह से सवाल किए। दिग्विजय सिंह के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- ये बिल किसी की नागरिकता लेने वाले वाला नहीं बल्कि लाखों शरणर्थियों को नागरिकता देने वाला है।
क्या था दिग्विजय सिंह का सवाल
दिग्विजय सिंह ने अमित शाह से सवाल करते हुए कहा- एनआरसी से लेकर कैब ( नागरिकता संशोधन बिल) से इस देश के मुसलमानों में भय है और आपको यह स्वीकार्य करना पड़ेगा कि इस देश के मुसलमानों में भय है। दिग्विजय ने कहा- गृहमंत्री जी ने कहा- आपने कहा मुसलमानों के तुष्टिकरण और भयभीत होने की बात कि लेकिन ये सच है कि एनआरसी से लेकर कैब तक इस देश के लोगों में भय है।
अमित शाह ने दिया जवाब
दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब गृहमंत्री अमित शाह ने दिया। अमित शाह ने कहा- दिग्विजय सिंह जी यह बिल किसी की नागरिकता लेने वाला विधेयक नहीं है बल्कि नागरिकता देने वाला विधायक है। इस देश के मुसलमान को डरने की कोई जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह के सवाल पर मजाकिया लहजे पर अमित शाह ने कहा- दिग्विजय सिंह जी डरिए मत आप भी बाहर जाकर कहिए कि इस देश के मुसलमानों को डरने की जरुरत नहीं है ऐसा गृहमंत्री ने कहा है।
अमित शाह ने जब दिग्विजय सिंह को बाहर जाकर यह कहने की बात कही तो उसके बाद दिग्विजय सिंह अमित शाह को देखते रह गए। बता दें कि इस बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास हो जाने के बाद अब इसे कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के गैर इस्लामिक को भारत की नागरिकता दी जाएगी। कांग्रेस इस बिल के खिलाफ थी और उसने राज्यसभा औऱ लोकसभा में इस बिल का विरोध किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YD1xA7
via
No comments