Aaj ka Rashifal: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा, दिन उत्तम - Web India Live

Breaking News

Aaj ka Rashifal: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा, दिन उत्तम

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दुसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विधुत उपकण खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ है , पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षास्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पुरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। संतान सुख संभव है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है ,अपनी भूल सुधारें लाभ होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: रिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती हे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35KrYXU
via

No comments