आज का राशिफल : आज इन राशिवालों के कर्म का होगा हिसाब, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिदेव का बर्ताव

आज साल 2020 के अक्टूबर की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर को शनिवार saturday का दिन है। सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता माना जाता है।और ये दंड के विधान के तहत ही व्यवहार करते है, जिसके चलते इन्हें क्रूर ग्रह भी माना जाता है। इसी दंड के विघान के चलते ये कुंडली में दुख के कारक माने जाते है। इनका रंग काला व रत्न नीलम होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनिदेव हैं, इनके अलावा इस दिन श्री हनुमान व शनि पर नियंत्रण रखने वाली देवी काली की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 31 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि ( 08:18 PM तक फिर चतुर्दशी) व दिन शनिवार ( 31 October 2020, saturday ) का है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र ( 05:51 PM तक फिर भरणी) रहेगा।
31 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 09:52 AM से 11:40 AM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -
31 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:19:04 से 12:03:52 तक
: राहुकाल - 08:53:27 से 10:17:28 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 31 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 31 October 2020, saturday...
1. मेष राशि -
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
2. वृषभ राशि -
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ करने का मन नहीं करेगा। उचित होगा कि जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। आज लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेट की संभावना के चलते निवेश से लाभ संभव।
3. मिथुन राशि -
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ के बीच समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वाहन सुख की संभावना के बीच आज यात्रा हो सकती है।
4. कर्क राशि -
आप की चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझें,इसके बाद उसके प्रति समर्पित होकर कार्य करने से आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
5. सिंह राशि -
आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय जो भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ हैं उसके प्रति आप लापरवाही न करते हुए, समय रहते कार्यवाही करें, अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।
6. कन्या राशि -
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास रखें, क्योंकि हिम्मत से आगे बढ़ने पर ही आपको सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात की संभावना के बीच जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
7. तुला राशि -
कार्यों में रुकावट की संभावना है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि -
कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तो में दरार आ सकती है, जिससे विरोधी सक्रिय होंगे।
9. धनु राशि -
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
10. मकर राशि -
अपने प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
11. कुंभ राशि -
नौकरी बदलने के योग के बीच किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं।
12. मीन राशि -
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kDtUZ3
via
No comments