कांग्रेस के मौन धरने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- 'पहले आलू से सोना अब ट्रैक्टर से खिलौना' - Web India Live

Breaking News

कांग्रेस के मौन धरने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- 'पहले आलू से सोना अब ट्रैक्टर से खिलौना'

भोपाल/ मध्य प्रदेश विधानसभा तक ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगने के बाद अब कांग्रेस द्वारा किसानों के हित में मौन प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर विधानसभा पहुंचकर मौन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, यहां कमलनाथ ट्रैक्टर का खिलौना लेकर पहुंचे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की ट्रैक्टर पॉलिटिक्स पर तंज कसा है।

 

पढ़े ये खास खबर- नियमों में बदलाव : पुलिसकर्मी की असमय मौत पर फैमिली को मिलेगी रिटायरमेंट के समय वेतन की आधी पेंशन

 

नरोत्तम ने कसा तंज

वहीं, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी के विदेश भ्रमण को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बचपन में सभी नानी घर जाते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने 55 की उम्र में साबित कर दिया कि, वो अब भी बचपन में ही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों की लड़ाई बीच में छोड़कर इटली चले गए। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक बाहरी ने की थी। आज देश में कांग्रेस विसर्जन की स्थिति में है, तो मुमकिन है राहुल गांधी तर्पण के लिए इटली गए हो।

 

पुलिस नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, देखें Video



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38DA1rz
via

No comments