स्मार्ट रोड के लोकार्पण का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता गिरफ्तार - Web India Live

Breaking News

स्मार्ट रोड के लोकार्पण का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में एक बार पिर भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार देखने को मिली। स्मार्ट रोड के लोकार्पण का विरोध करने के लिए कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। इस बीच पुलिस के अधिकारियों से बहस भी हुई। हालांकि आनन-फानन में स्मार्ट रोड का लोकार्पण कर दिया गया।

 

पॉलिटेक्निक चौराहा से भारत माता मंदिर के बीच स्मार्ट रोड का मंगलवार को लोकार्पण हो रहा है। इसका कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और उनके समर्थकों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इस रोड को बनाने में उनका भी योगदान है, लेकिन शिलान्यास पट्टिका पर उनका नाम तक नहीं है। उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। यह स्थानीय विधायक का अपमान है।

smart.png

 

विरोध में वे स्मार्ट रोड के पास ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ पूर्व पार्षद शबिस्ता जकी। पूर्व पार्षद अमित शर्मा, योगेश सिंह चौहान और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। इसी बीच उन्हें समझाने मनाने के लिए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने इसका प्रयास किया, लेकिन पीसी शर्मा नहीं माने। हालांकि मुख्यमंत्री ने जल्दबाजी में लोकार्पण कर दिया और वहां से रवाना हो गए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी करना पड़ी। गिरफ्तार करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर वहां से हटाना पड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nZdFXT
via

No comments