प्रदेश प्रभारी ने कहा- प्रदेश भाजपा का कोर ग्रुप असंवैधानिक, अध्यक्ष के बुलावे पर शामिल हुए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया - Web India Live

Breaking News

प्रदेश प्रभारी ने कहा- प्रदेश भाजपा का कोर ग्रुप असंवैधानिक, अध्यक्ष के बुलावे पर शामिल हुए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल. भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मध्यप्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने से उपजे विवाद पर कहा कि ये कोर ग्रुप पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं है। कार्यकारिणी से लेकर बाकी सभी बॉडी संविधान के तहत हैं, लेकिन कोर ग्रुप असंवैधानिक है। यह प्रदेश अध्यक्ष की सुविधा के अनुसार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष इसमें किसी को भी बुला सकते हैं।

सिंधिया को बुलाया
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि इसी कारण से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुलाया था। बता दें कि सीहोर में भाजपा के जिला अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले दिन शामिल हुए थे।

प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक शनिवार को हुई। मुख्य रूप से निकाय चुनाव के तहत महापौर सहित अन्य पदों के लिए उम्र का पैमाना रखने पर जिक्र किया गया। प्रदेश भाजपा की नई टीम के लिए भी दिग्गज नेताओं से सलाह ली गई। बैठक में उम्र के पैमाने और नई टीम की सूची पर सहमति बनाने के प्रयास हुए। इनमें कुछ चीजों पर सहमति बनी, जबकि कुछ पर बाद में बात करना तय किया गया।

प्रदेश भाजपा की कोर समिति की पहली बैठक थी। सीहोर के क्रिसेंट होटल में बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, थावरचंद गहलोत, प्रभात झा, लाल सिंह आर्य, राजेंद्र शुक्ला, गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चली। सूत्रों के मुताबिक सबसे महत्वपूर्ण निकाय चुनाव के लिए टिकट के फॉर्मूले पर मंथन करना रहा।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने यह फार्मूला रख दिया। उन्होंने कहा कि नई लीडरशिप को सामने लाने के लिए जरूरी है कि काम और उम्र के पैमाने पर टिकट दिया जाए। वीडी शर्मा ने विधायकों को महापौर का टिकट ना देने की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pp1cgz
via

No comments