MP Corona Update: एक दिन में 1005 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 33हज़ार के पार, 24 घंटे 12 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 1005 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 33हज़ार के पार, 24 घंटे 12 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1035 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 233324 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3502 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 347 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52296 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 844 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 47359 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4093 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 121 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37618 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 559 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 34954 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2105 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15663 हो गई है। शहर में अब तक 192 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15115 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 356 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15146 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14490 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 420 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4829 हो गई है। इनमें से 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4489 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 195 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4845 हो गई है। इनमें से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4568 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 187 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4473 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4153 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 19 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4166 हो चुकी है। इनमें से 74 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 247 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3697 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3490 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 153 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3706 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3479 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 194 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3489 हो चुकी है। यहां 58 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3367 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3438 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3342 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3piGtuJ
via

No comments