MP Corona Update: एक दिन में 1006 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 37 हज़ार के पार, 24 घंटे 9 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 1006 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 37 हज़ार के पार, 24 घंटे 9 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1006 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 237406 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3545 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 301 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53624 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 857 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 49218 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3549 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 240 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38435 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 567 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 35781 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2087 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15765 हो गई है। शहर में अब तक 195 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15234 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 336 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15343 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14627 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 478 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4920 हो गई है। इनमें से 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4584 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 189 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4950 हो गई है। इनमें से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4648 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 211 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4556 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4222 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 233 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4292 हो चुकी है। इनमें से 76 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3927 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 289 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3763 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3577 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 132 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3754 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3562 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 159 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3536 हो चुकी है। यहां 59 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3419 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3470 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3367 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 75 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nVDGY7
via

No comments