MP Corona Update: एक दिन में 1085 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 30 हज़ार के पार, 24 घंटे 15 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 1085 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 30 हज़ार के पार, 24 घंटे 15 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1085 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230215 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 405 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51168 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 834 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 46146 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4188 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 171 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37074 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 553 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 34067 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2454 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15508 हो गई है। शहर में अब तक 191 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 14936 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 426 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15033 हो चुकी है। जबकि, 234 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14349 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 450 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4765 हो गई है। इनमें से 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4418 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 202 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4760 हो गई है। इनमें से 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4514 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 159 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4428 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4098 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 229 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4106 हो चुकी है। इनमें से 74 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3759 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 273 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3646 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3436 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 156 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3630 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3416 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 181 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3460 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3440 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 64 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3416 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3320 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 68 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37x8wjY
via

No comments