3 जनवरी को होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया खेमे के ये नेता ले सकते हैं शपथ - Web India Live

Breaking News

3 जनवरी को होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया खेमे के ये नेता ले सकते हैं शपथ

भोपाल. उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद से प्रस्तावित शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को होगा। जानकारी के अनुसार, प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह 3 जनवरी रविवार को 12:30 बजे और मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे राजभवन में होगा।

उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।

सिंधिया खेमे को मौका
उपचुनाव में तीन मंत्रियों की हार हुई है। जबकि उपचुनाव के दौरान ही दो मंत्री तुलसी राम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने इस्तीफा दिया था। वहीं, हारने वालों में सिंधिया समर्थक इमरती देवी, गिर्राज दंडौतिया और कांग्रेस से भाजपा में आए एंदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए हैं। माना जा रहा है कि तुलसी राम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का शपथ लेना तय है। वहीं, बाकि दावेदार कौन होंगे इसे लेकर मंथन चल रहा है।

चीफ जस्टिस भी लेंगे शपथ
वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:00 बजे राजभवन में होना संभावित है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/382HQYx
via

No comments