शिवराज कैबिनेट में अभी केवल दो सिंधिया समर्थकों को जगह, खाली रह सकते हैं 4 पद! - Web India Live

Breaking News

शिवराज कैबिनेट में अभी केवल दो सिंधिया समर्थकों को जगह, खाली रह सकते हैं 4 पद!

भोपाल. मध्यप्रदेश में उपचुनाव के बाद प्रस्तावित शिवराज कैबिनेट का विस्तार 3 जनवरी को होने जा रहा है। माना जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट का मंत्री बनाया जाना तय है। सिंधिया इन दोनों को मंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश का तीन दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की थी।

मध्यप्रदेश में अभी 6 मंत्रियों की जगह खाली है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि अभी केवल तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ही मंत्री बनेंगे। ऐसे में 4 मंत्री पद खाली रहेंगे। यानी माना जा रहा है कि आगे भी शिवराज कैबिनेट का विस्तार होगा। ऐसे में भाजपा के कई सीनियर नेताओं को मौका मिल सकता है। लेकिन सिंधिया खेमे के कारण शिवराज कैबिनेट में भाजपा के कई सीनियर नेता बाहर हो गए हैं।

4 पद रह जाएंगे खाली
शिवराज कैबिनेट के 14 सदस्‍यों गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, एदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने चुनाव लड़ा था। इसमें से इमरती देवी, एदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए थे। इसमें से 2 तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव के दौरान ही मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब दोनों को फिर से कैबिनेट में लिया जा रहा है। इसके बाद भी 4 पद खाली रह जाएंगे।

शिवराज कैबिनेट में अभी केवल दो सिंधिया समर्थकों को जगह, खाली रह सकते हैं 4 पद!

मिल सकते हैं ये विभाग
सूत्रों के अनुसार, तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन व राजस्व विभाग मिल सकता है। इस्तीफा देने के पहले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत के पास यही विभाग थे। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अब इन दोनों को अन्य विभाग देना चाहती थी, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बनी सहमति के बाद एक बार फिर से इन दोनों को एक बार फिर से यही विभाग दिए जाने की तैयाारी है।

मुख्य न्यायाधीश का भी शपथ
मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 3 जनवरी को प्रातः भोपाल आएंगी। राज्यपाल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण कराएंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर में भोपाल से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LdG7a8
via

No comments