Kisan Andolan: किसानों के बवाल पर एमपी कांग्रेस का तंज, मोदी सरकार पर लगाया साजिश का आरोप - Web India Live

Breaking News

Kisan Andolan: किसानों के बवाल पर एमपी कांग्रेस का तंज, मोदी सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

भोपाल। किसान आंदोलन के बीच मंगलवार को दिल्ली में कुछ किसान हिंसा पर उतारू हो गई, पुलिस को कई स्थानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ शरारती लोग दिल्ली के भीतर बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान किसान और पुलिस कर्मियों में काफी झड़पें हुईं। किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद कई स्थानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वहीं कुछ किसानों ने पुलिसकर्मियों को ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की।

 

कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप

दिल्ली में चल रहे बवाल के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ही साजिश के आरोप लगाए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसान आंदोलन का वीडियो शेयर कर कहा है कि ये है मोदी के सपनों का भारत। नफरत फैलाते-फैलाते नरेन्द्र मोदी ने जवानों और किसानों को आपस में लड़वाने में आख़िर सफलता हासिल कर ही ली है। कांग्रेस ने ट्वीट में आगे कहा कि मोदी जी, कृषि क़ानून इतने ज़रूरी हैं..? आपकी हरकतों से साज़िश की “बू” आ रही है।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39gyyJ5
via

No comments