MP Corona Update: एक दिन में 671 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 45 हज़ार के पार, 24 घंटे में 14 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: एक दिन में 671 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 45 हज़ार के पार, 24 घंटे में 14 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 671 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245318 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3662 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 143 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55725 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक892 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 52376 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2457 एसेटिव केस हैं।

राजधानी भोपाल दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 130 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40033 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 585 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 37457 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1991 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16025 हो गई है। शहर में अब तक 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 15544 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 274 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 15672 हो चुकी है। जबकि, 243 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15020 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 409 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5179 हो गई है। इनमें से 96 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4928 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 155 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5109 हो गई है। इनमें से 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4814 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 147 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4727 हो गई है। जिले में अब तक 103 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4408 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 216 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4499 हो चुकी है। इनमें से 78 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4191 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 230 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3931 हो गई है। इनमें 34 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3746 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 151 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3908 हो गई है। इनमें से 58 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3771 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 79 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3647 हो चुकी है। यहां 60 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3516 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 71 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3551 हो गई है। इनमें से 29 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3450 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 72 केस अब भी एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3952lDp
via

No comments