पहली बार की ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, दिया ऐसा आशीर्वाद - Web India Live

Breaking News

पहली बार की ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, दिया ऐसा आशीर्वाद

भोपाल/नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को उस समय मजेदार वाकया हुआ, जिसके बाद राज्यसभा तालियों की गड़गड़ाहट और ठहाकों से गूंज गया। यह तब हुआ जब मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के तुरंत बाद ही कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को संबोधन के लिए बुला लिया था। ठहाका लगना भी लाजिमी था, क्योंकि क्योंकि सिंधिया और दिग्विजय सिंह अब अलग-अलग पार्टियों में हैं। अब दोनों दिग्गजों में दूरियां काफी बढ़ चुकी हैं।

 

राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबोधन खत्म होने के तुरंत बाद ही सभापति वैंकया नायडू ने जैसे ही मध्यप्रदेश से कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह का नाम पुकारा। पूरा सदन ठहाकों से गूंजने लगा। सभी सदस्यों को हंसता देख सभापति ने भी मुस्कुराते हुए स्पष्ट किया कि मैंने कोई बदलाव नहीं किया है इस लिस्ट में। मेरे पास जैसा आया है वैसा ही बुलाया गया। इसके बाद तालियां भी बजने लगीं।

 

scindia.jpg

दिग्विजय ने दी सिंधिया को बधाई

जैसे ही दिग्विजय सिंह संबोधन के लिए आए, वे भी मुस्कुराते हुए सिंधिया को बधाई देने लगे। दिग्विजय ने कहा कि मैं सभापति महोदय के माध्यम से सिंधियाजी को बधाई देना चाहता हूं। जिस ढंग से सिंधियाजी यूपीए की सरकार का पक्ष अच्छे से रखते थे, उतने ही अच्छे ठंग से आज उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा। आपको बधाई हो, वाह जी महाराज, वाह, वाहजी महाराज वाह। दिग्विजय सिंह के बोल सुनकर सिंधियाजी ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि सब आपका आशीर्वाद है। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमेशा रहेगा। आप जिस पार्टी में रहे, आगे भी जो हो, हमारा आशीर्वाद आपके साथ था, हैं और रहेगा।

 

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा

दोनों दिग्गजों में यह वाकया राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हुआ। मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने भी अपने विचार रखे। सिंधिया ने जहां मोदी सरकार की जमकर तारीफ की, वहीं दिग्विजय सिंह ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। दिग्विजय ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध दर्ज कराया।

 

सिंधिया ने की मोदीजी की तारीफ

मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 2020 पूरे विश्व के लिए चुनौतीपूर्ण साल रहा है। जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखे। आज ठीक एक साल बाद तेजी से गिरते हुए कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए देश में एक नई उमंग और जोश लोगों में आ चुकी है। देश में 146 जिले ऐसे हैं जहां एक भी कोरोना का केस दर्ज नहीं हुआ। पिछले दिनों राष्ट्रपति ने जो सभी को प्रेरणा दी उसका मैं धन्यवाद करता हूं। साथ ही प्रधानसेवक नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व कोरोना को खत्म करने के लिए सभी को एक जुट होकर काम करना सराहनीय है।

 

वायदे नहीं हुए पूरे

राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो वायदे किए वो पूरे नहीं हुए। विदेशों से काला धन आएगा। दो करकोड़ रोजगार मिलेंगे, उसका उल्लेख नहीं है। बेहतर व्यवस्था का उल्लेख तो है आंकड़े नहीं है। रोजगार मिला नहीं, कालाधन आया नहीं। भ्रष्टाचार समाप्त हुआ नहीं, अर्थ व्यवस्था सुधरी नहीं। यह उल्लेख राष्ट्रपतिजी के भाषण में नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी ने नोटबंदी का निर्णय लिया, अर्थ व्यवस्था बिगड़ी, पचास लाख लोगों का रोजगार गया। कई उद्योग बर्बाद हो गए, फिर उठ नहीं पाए। आपने एजेंडे में धारा 370 रखा, जिसे पूरा किया। जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत तीनों ही नजर नहीं आए। क्या आतंकवाद समाप्त हो गया। आज भी आतंकवाद समाप्त नहीं हुआ है। आज के आंकड़े देखें तो पहले से ज्यादा आतंकवाद है। कश्मीर की जनता ने सरकारें बनाईं, उनके नेताओं को आपने जेल में डाल दिया। क्या यही जम्हूरियत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tqDPGk
via

No comments