राम मंदिर के चंदे को लेकर कांग्रेस नेता का आरोप, भाजपा ने भी किया पलटवार - Web India Live

Breaking News

राम मंदिर के चंदे को लेकर कांग्रेस नेता का आरोप, भाजपा ने भी किया पलटवार

 

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का बयान सुर्खियों में आ गया है। इस बार उन्होंने राम मंदिर के चंदे को लेकर बयान दिया है। भूरिया ने कहा है कि भाजपाई राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को दारू पी जाते हैं। भूरिया के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भूरिया के जवाब में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी भूरिया के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है।

 

इस बयान के बाद मंगलवार को सुबह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भूरिया के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि कांतिलाल भूरियाजी ने शर्मनाक बयान दिया है। आज राम के नाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। राम मंदिर बनाने के जनजागरण में केवल भघाजपा नहीं लगी, देश का ककरोड़ों नागरिक लगा है। वो चाहता है कि अयोध्या में जल्द से जल्द भव्य मंदिर बने। यह चंदा वसूली नहीं है। उनकी मानसिकता पर मुझे शर्म आती है।

 

 

भूरिया के बहाने दिग्विजय पर निशाना

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि यदि अपन द्वापर, त्रेता या सतयुग में जाएंगे, और देखें तो जब कोई पुनित कार्य, हवन यज्ञ होते थे, तो आसूरी शक्तियां उसमें व्यवधान डालती थी। प्रकृति और प्रवृत्ति ऐसी है कि हर युग में ऐसे लोग पैदा होते हैं। कांतिलाल भूरियाजी का जो बयान है वो आसूरी प्रवृत्ति का द्योतक है। अब इसमें भूरियाजी की ज्यादा गलती नजर नहीं आती है। उनके गुरुदेव हैं राजा साहब। जैसी शिक्षा मिली है, वैसा वो उवाच वो कर रहे हैं, इसमें नया कुछ नहीं है। उनको लोग जानते हैं, और भाजपा को भी लोग जानते हैं। कांग्रेस की संस्कृति को भी लोग जानते हैं और इनकी भी।

 

हिन्दुओं का अपमान है

भूरिया के बयान के बाद भाजपा के अजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेता राममंदिर निर्माण पचा नहीं पा रहे हैं। बौखलाहट में उटपटांग बयान देकर हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं।

 

क्या कहा था भूरिया ने

भूरिया ने कहा था कि भाजपाइयों ने पहले राम मंदिर के नाम पर लाखों-करोड़ों-अरबों का चंदा एकत्र किया, उसका हिसाब नहीं दिया और अब भाजपाई राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र करते और शाम को उसकी दारू पी जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने यह बयान झाबुआ जिले के पेटलावद में कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन में दिया था।

दो बार केंद्र में मंत्री रहे भूरिया

गौरतलब है कि झाबुआ-रतलाम सीट से कांग्रेस के सांसद रहते हुए कांतिलाल भूरिया दो बार केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे 5 बाज सांसद रहे। पिछला चुनाव वे झाबुआ-रतलाम सीट से हार गए थे। इसके बाद कमलनाथ सरकार के दौरान उन्हें झाबुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ाया गया था। वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MHbo5Y
via

No comments