Monthly Career Rashifal: फरवरी 2021 में किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य! जानें किन्हें मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ - Web India Live

Breaking News

Monthly Career Rashifal: फरवरी 2021 में किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य! जानें किन्हें मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में लाभ

साल 2021 का नया महीना यानि फरवरी 2021 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई अपने इस महीने को लेकर खास चिंता में बना हुआ है , कुछ लोगो को जहां नौकरी में प्रमोशन का इंतज़ार है, यही कुछ अपने बिजनेस को लेकर चिटा में हैं।

ऐसे में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि 2021 का फरवरी महीना ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बहुत खास रहने वाला है। ये महीना जहां कई राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है, वहीं कुछ को परेशानी में भी दाल सकता है। तो आइये जानते हैं कि इस महीने (Career Monthly Horoscope) करियर राशिफल के अनुसार किन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में लाभ होने वाला है और इस महीने 12 राशियों का क्या हाल रहेगा।

1. मेष राशि -
करियर में ये महीना अच्छी शुरूआत लेकर आया है। अपने काम पर बहुत ज्यादा ध्यान दें। आपको एक साथ कई कामों में हाथ डालना पड़ सकता है। जिससे काम का बोझ तो बढ़ेगा लेकिन आप इन्हें पूरा कर लेंगे। आपकी छवि ऑफिस में अच्छी होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की पूरी सम्भावना है। व्यापारियों को काफी मेहनत करनी होगी।

2. वृषभ राशि -
ये महीना मिश्रित परिणाम आपके लिए लाया है। करियर की मजबूती के लिए काम के संबंध में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा कहीं दूर ट्रांसफर भी हो सकता हैं। नौकरी या स्थान में परिवर्तन के साथ ही वेतन वृद्धि योग के चलते आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कुछ जगहों पर परेशानियां भी आ सकती हैं। 21 फरवरी से करियर को सही दिशा मिलेगी। व्यापारी इस समय कुछ नया शुरू कर सकते हैं।

3. मिथुन राशि -
ये महीना करियर के लिए बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यों के मन-मुताबिक परिणाम नहीं मिलने से निराश रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कोई गलती न करें। व्यापार में अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। गुप्त योजनाएं से करियर में लाभ देंगी।

4. कर्क राशि -
यह महीनाकरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। जिसके चलते कई अच्छे परिणाम मिलेंगे, कुछ नए लोगों के साथ पार्टनरशिप फायदा देगी। व्यापार में आपको बहुत सफलता मिलेगी। वहीं नौकरी कर रहे लोगों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहेगा। जिससे पदोन्नति मिलने के भी योग बनेंगे।

5. सिंह राशि -
इस समय कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के कारण करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। लेकिन महीने के अंत में अच्छे समाचार मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान आपकी मेहनत आपको पदोन्नति भी दिला सकती है। कारोबारियों के लिए भी ये महीना बहुत अच्छा रहने वाला है।

6. कन्या राशि -
इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी होगी। अपने कार्यशैली को और बेहतर बनाने के साथ ही नौकरी बदलने का दबाव आ सकता है। काम में अच्छे प्रदर्शन से आपको जल्द ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने के मध्य से आपको जॉब में अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं व्यापार में भी आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

7. तुला राशि -
ये महीना करियर के हिसाब से काफी चुनौती भरा है। नौकरी में आपको बहुत सावधानी से काम करना होगा। खुद पर नियंत्रण रखें और पूरी एकाग्रता के साथ काम करें। इस महीने के मध्य से आपके काम में मजबूती आएगी। आने वाले समय में अच्छा प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यापारी लोग कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि -
आपके लिए ये महीना मिश्रित परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में अपने अच्छे संबंध बनाकर रखें. बॉस आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे जिसकी वजह से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई लाभ मिलने की सम्भावना के बीच व्यापार में आपको मेहनत का फल मिलेगा।

9. धनु राशि -
इस महीने करियर आपकी मेहनत पर निर्भर है। नौकरी हो या व्यापार इस महीने जितनी मेहनत आप करेंगे, उतनी ही सफलता आपको मिलेगी। काम में मजबूती से अच्छा प्रदर्शन कर पाने लिए सावधानी और पूरी एकाग्रता के साथ अपना काम करें। व्यापार में आपको काम करने का तरीका कुछ बदलना होगा।

10. मकर राशि -
थोड़ा उतार-चढ़ाव करियर में आ सकता है, लेकिन मेहनत की वजह से आप अपना रास्ता बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी कार्यशैली से मैनेजमेंट प्रभावित होगा। महीने के अंत में नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान काम को लेकर किसी तरह की लापरवाही ना करें। व्यापारियों का इस माह व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा।

11. कुंभ राशि -
करियर के मामले में ये समय आपके संबंधों पर निर्भर करता है। सहकर्मियों और बॉस के साथ अच्छे संबंधों का आपको लाभ होगा। आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब होंगे। यात्राओं से अच्छा फायदा मिलेगा। विदेशी संपर्कों का व्यापार के मामले में बड़ा लाभ मिलेगा।

12. मीन राशि -
यह महीना आपके करियर के लिए बहुत खास रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के प्रबल अवसर हैं। इस महीने अपने विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के लिहाज से भी ये महीना बहुत लाभदायक है, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oQ3fJK
via

No comments