एम्स के 103 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से मचा हड़कंप
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भोपाल एम्स के डॉक्टरों समेत कई लोगों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर यह आंकड़ा आया था कि एम्स भोपाल के 103 डाक्टर्स पॉजिटिव निकले हैं। इस पर एम्स प्रबंधन का कहना है कि यह आंकड़ा सोशल मीडिया पर चल रहा है, कुछ डॉक्टर्स पॉजिटिव आए हैं, लेकिन यह संख्या गलत है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के 103 डॉक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हड़कंप मच गया। बुधवार को 186 सैंपल की जांच हुई थी। इसमें महिला डॉक्टरों के भी पॉजिटिव होने की खबर थी। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल रही है। गौरतलब है कि एम्स भोपाल में कुल 500 से अधिक डॉक्टर्स हैं, इनमें 300 से अधिक जूनियर डॉक्टर्स हैं। बाकी पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ हैं।
एम्स प्रबंधन ने कहा है कि कुछ डाक्टर्स कोरोना पॉजिटिव जरूर आए हैं, लेकिन जो आंकड़े सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, वो गलत हैं। एम्स में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं हैं और मरीजों का भी इलाज अच्छे से होता है।
5000 के पार हो सकता है आंकड़ा
प्रदेश में सरकार एक तरफ वैक्सीनेशन का काम तेजी से कर रही है, वहीं कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ने से लगातार पाजिटिव केसेस भी सामने आने लगे हैं। आलम यह है कि प्रदेश में कुल नए पाजिटिव केस 4882 के करीब पहुंच गए हैं। जबकि एक शनिवार तक यह आंकड़ा पांच हजार के पार निकल जाएगा। वहीं प्रदेश में मौतों के सही आंकड़े अब भी नहीं आ रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्ट में जहां ज्यादा अंतिम संस्कार हो रहे हैं, वहीं सरकारी आंकड़ों में कम मौते बताई जा रही है।
एक लाख बेड की होगी व्यवस्था
मध्यप्रदेश में संक्रमितों के लगातार बढ़ने से प्रदेश के लगभग सभी अस्पताल पूरी तरह से भर गए हैं। लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। मरीजों के परिजन भटक रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार 50 हजार अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी कर रही है। इस प्रकार सरकार एक लाख से अधिक बेड की व्यवस्था करने में जुटी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3myo9h4
via
No comments