पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर तेल के भाव - Web India Live

Breaking News

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर तेल के भाव

भोपाल। पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol diesel Price today) में आज भी सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने कोई फेरबदल नहीं किया है। इस महीने में अब तक सिर्फ एक बार तेल के दाम में कटौती की गई, इसके पहले तेल के दाम स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.73 रुपये प्रति लीटर हैं। बता दें कि बीते गुरुवार को पेट्रोल और डीजल 14 पैसे व 16 पैसे सस्ता हुआ था। इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil अब 67 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

Petrol and diesel price: नहीं बदले पेट्रोल,डीजल के दाम

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 22 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे।

02_petrol.png

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 22 april 2021

 

शहर

पेट्रोल डीजल
भोपाल

98.41 88.98
उज्जैन 98.78 89.34
ग्वालियर

98.38 88.95
जबलपुर

98.46 89.04
इंदौर 98.50 89.08


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

 

शहर

पेट्रोल डीजल
दिल्ली

90.40 80.73
मुंबई

96.82 87.81
चेन्नै 92.43 85.73
कोलकाता

90.62 83.61
बेंगलुरु 93.43 85.60

 

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal

 

Date

Petrol ( / litre)
21 Apr 2021

98.39
20 Apr 2021 98.39
19 Apr 2021

98.39
18 Apr 2021

98.39
17 Apr 2021 98.39
02_petrol.png

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gCgGwi
via

No comments