केरल में चुनावी प्रचार पर पहुंचे सीएम शिवराज, विरोधियों पर जमकर साधा निशाना - Web India Live

Breaking News

केरल में चुनावी प्रचार पर पहुंचे सीएम शिवराज, विरोधियों पर जमकर साधा निशाना

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को केरल में बीजेपी का चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। सीएम ने केरल के बेपूर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित किया और राहुल गांधी सहित अन्य विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही केरल में बीजेपी की सरकार बनने पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनने की भी बात कही। सीएम ने राहुल पर निशाना साधते हुए उन्हें देश छोड़दास करार दिया।


ये भी पढ़ें- सीएम ने कहा- केवल संडे को रहेगा लॉकडाउन, जिन जिलों में संक्रमण ज्यादा वहां भेजा गया दल

 

photo_2021-04-02_18-25-05.jpg

बीजेपी की सरकार बनी तो लव जिहाद के खिलाफ बनाएंगे कानून- सीएम
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने केरल को जिहादियों के हवाले कर दिया है। यहां लव जिहाद चल रहा है लोभ, लालच, डर, नाम बदलकर भ्रमितकर कई जिंदगियां बर्बाद करने का अपराध किया जा रहा है। मैं मध्यप्रदेश की धरती से आया हूं और मध्यप्रदेश की धरती पर लव ज़िहाद के खिलाफ हमने कानून बनाया है। हम लव के खिलाफ नहीं हैं जिहाद के खिलाफ हैं। सीएम ने आगे कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी होगी वहां लव जिहाद चलने नहीं देगी। मध्यप्रदेश में हमने फैसला कर दिया है अगर लव ज़िहाद जैसी हरकत किसी ने की तो उसे 10 साल जेल में चक्की पिसवाएंगे। ऐसे जिहादियों के दिमाग ठिकाने लगाकर ही हम चैन की सांस लेंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं कि केरल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही लव जेहाद के खिलाफ कानून बना दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पास-पास बैठकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पढ़ाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ

 

'राहुल गांधी से पूछा ये रिश्ता क्या कहलाता है'
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने सवाल करते हुए पूछा कि बंगाल में कांग्रेस लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ और केरल में खिलाफ में चुनाव मैदान में हैं आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है। सीएम ने राहुल गांधी को देश छोड़दास नेता बताते हुए कहा कि जब भी कोई बड़ा मुद्दा आता है तो राहुल देश से बाहर चले जाते हैं।

देखें वीडियो- पास-पास बैठकर पढ़ाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cIntlS
via

No comments