लगातार दसवें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें रेट - Web India Live

Breaking News

लगातार दसवें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें रेट

भोपाल। अंतररराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel )की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो चुकी है। इसका फायदा आने वाले दिनों में आपको भी मिल सकता है. आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में कमी देखी जा सकती है। डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने ईरान (Iran) से क्रूड ऑयल आयात (Crude Import) करने की तैयारी शुरू कर दी है। ईरान से तेल आते ही भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Prices) नरम होने लगेंगे। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel ) के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है। आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

petrol_5092959-m.jpg

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 9 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

02_petrol_diesel.png

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 9 april 2021

 

शहर

पेट्रोल डीजल
भोपाल

98.58 89.13
इंदौर 98.67 89.23
उज्जैन

98.95 89.49
जबलपुर

98.63 89.19
ग्वालियर 98.55 89.10

 

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

 

 

शहर

पेट्रोल डीजल
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई

96.98 87.96
बेंगलुरु

93.59 85.75
कोलकाता

90.77 83.75
चेन्नई 92.58 85.88

 

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal

 

 

Date

Petrol ( / litre)
08 Apr 2021 98.56
07 Apr 2021

98.56
06 Apr 2021

98.56
05 Apr 2021

98.56
04 Apr 2021 98.56
today_petrol_diesel_price_4525022_835x547-m.png

कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uARQkh
via

No comments