हर गांव में बनेगी युवा कांग्रेस की ग्राम इकाई
भोपाल : भाजपा के घेरने के लिए अब युवा कांग्रेस अपनी ग्राम इकाई तैयार कर रही है। हर गांव में युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधि तैनात होगा जो ग्राम प्रमुख कहलाएगा। वो गांव में अपनी इकाई तैयार करेगा। इस तरह से युवा कांग्रेस 23 हजार ग्राम पंचायतों में अपने यूनिट खड़ी करेगी। इसको लेकर युवा कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। युवा कांग्रेस की कोशिश पंचायत चुनावों के पहले गांवों तक संगठन खड़ा करने की है। युवा कांग्रेस से उन लोगों को ही जोड़ा जा रहा है जो कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं ताकि आगे उनके बाहर जाने की स्थिति न बने।
भाजपा को घेरने मीडिया मैनेजमेंट :
युवा कांग्रेस भाजपा को जिला स्तर पर घेरने के लिए मीडिया मैनेजमेंट की तैयारी भी कर रही है। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन राव और प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बैठक लेकर इस संबंध में रणनीति तैयार की। युवा कांग्रेस भाजपा को जवाब देने के लिए जिला स्तर पर प्रवक्ता और मीडिया टीम तैयार कर रही है। इसके लि टैलेंट सर्च भी किया जा रहा है। युवाओं के इंटरव्यू लेकर उनको प्रवक्ता, मीडिया टीम और रिसर्चर का काम सौंपा जा रहा है। ये टीम जिला स्तर पर मुद्दे तैयार करेगी और भाजपा से सवाल पूछेगी और हिसाब मांगेगी। जिला स्तर पर कांग्रेस अपने मुद्दे मीडिया के जरिए भी उठाएगी।
आंदोलन की होगी शुरुआत :
युवा कांग्रेस दमोह विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए महंगाई के खिलाफ जनआंदोलन करेगी। हर जिला स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। कोरोना गाइडलाइन के कारण इन आंदोलनों को रोका गया है जैसे ही स्थिति सुधरेगी हर जिले में कांग्रेस की युवा टीम लोगों को साथ लेकर सडक़ पर उतरेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mfjXCG
via
No comments