पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, भरवाने से पहले जानिए भाव - Web India Live

Breaking News

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, भरवाने से पहले जानिए भाव

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 14वें दिन भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel ) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल के रेट में 23 पैसे तक कम किये थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये, जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

Petrol, diesel prices

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 13 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

petrol_6699008_835x547-m.jpg

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 13 april 2021

 

शहर

पेट्रोल डीजल
भोपाल 98.58 89.13
इंदौर

98.67 89.23
उज्जैन 98.95 89.49
जबलपुर

98.63 89.19
ग्वालियर 98.55 89.10


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city

 

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
बेंगलुरु 93.59 85.75
कोलकाता 90.77 83.75
चेन्नई 92.58 85.88



जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal

 

Date Petrol ( / litre)
12 Apr 2021

98.56
11 Apr 2021 98.56
10 Apr 2021 98.56
09 Apr 2021

98.56
08 Apr 2021 98.56
Petrol-diesel prices

रोज कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wNHDTA
via

No comments